फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रोहतांग ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, उमड़ी सैलानियों की भीड़, इतने घंटों में पूरा हो रहा सफर

Thu, 13 Jun 2019 10:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang pass and traffic jam became big problem
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

मैदानों में भीषण गर्मी से जहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में मध्य जून में भी बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग में पहले से ही रिकॉर्ड बर्फ जमी है। लेकिन बीते दो-तीन दिन में हुई ताजा बर्फबारी से रोहतांग दर्रा की वादियां चांदी की तरह और भी चमक उठी हैं।

fresh snowfall in rohtang pass and traffic jam became big problem
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग और इसके आसपास की पहाड़ियों पर गिरी बर्फ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गर्मी से राहत पाने और बर्फ के दीदार के लिए रोहतांग में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

fresh snowfall in rohtang pass and traffic jam became big problem
रोहतांग दर्रा में जाम - फोटो : अमर उजाला

लेकिन विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे पर बर्फ के नजारे निहारने पहुंच रहे सैलानियों की राह इस बार बेहद मुश्किल हो गई है। मनाली से 51 किलोमीटर की दूर रोहतांग तक का सफर ढाई से तीन घंटे में तय हो जाता है लेकिन इन दिनों आने-जाने में करीब 22 घंटे लग रहे हैं। 8 से 10 घंटे पर्यटक जाम में फंस रहे हैं। ऐसे में देश भर से रोहतांग घूमने आ रहे पर्यटकों और यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस और होमगार्ड के जवानों के भी पसीने छूट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang pass and traffic jam became big problem
रोहतांग दर्रा में जाम - फोटो : अमर उजाला

जाम की स्थिति मनाली के साथ लगते गुलाबा से शुरू हो जाती है। सबसे अधिक समस्या मढ़ी से आगे रोहतांग दर्रे के बीच आ रही है। बताया जा रहा है कि रोहतांग के पास एक 30 मीटर का पैच बेहद संकरा और खराब है। यहां से पानी की धारा भी बह रही है, जिससे ज्यादा जाम लग रहा है।

विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang pass and traffic jam became big problem
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

इस 30 मीटर के दायरे में वन वे ट्रैफिक होने से वाहनों को बारी-बारी से निकालना पड़ रहा है। सैलानियों को बुधवार रात को भी इसी समस्या से जूझना पड़ा। महेंद्र ठाकुर, राकेश कटोच, संजू ठाकुर, सतपाल ठाकुर और संतोष का कहना है कि वे मंगलवार रात करीब तीन बजे रोहतांग के लिए निकले थे और जाम में फंसने के कारण बुधवार रात करीब एक बजे मनाली पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed