फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखने लायक हैं यहां के नजारे, जून महीने में हुई ताजा बर्फबारी

Fri, 02 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, कोकसर/उदयपुर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, कोकसर/उदयपुर (कुल्लू) Updated Fri, 02 Jun 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Fresh snowfall at rohtang pass manali

13050 फुट ऊंचे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा पर 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। चंद्रभागा की पहाड़ियों और बारालाचा पास, कुगती जोत, नीलकंठ, कुंजम दर्रा समेत शिगरी ग्लेशियर पर भी फाहे गिरे हैं। लाहौल के जोवरंग के रास्ते लाहौल-भरमौर को ट्रैक रूट से जोड़ने वाले कुगती पास में ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश से घाटी के किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है।

Fresh snowfall at rohtang pass manali

केलांग में तैनात डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि दारचा और कोकसर में पुलिस की अस्थायी चौकियां खोल दी गई हैं। जल्द ही मौसम भांपकर लोसर, मुद, तिंगरेट और सरचू में अस्थायी चौकियां स्थापित की जाएंगी।

Fresh snowfall at rohtang pass manali

वाहन चालक केसंग ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह मनाली से लाहौल आया तो रोहतांग में ताजा बर्फबारी से वादी चांदी
की तरह चमकने लगी। वीरवार को रोहतांग पहुंचे सैलानियों ने भी ताजा बर्फ के बीच खूब मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh snowfall at rohtang pass manali

मनाली से कोकसर पहुंचे हरियाणा के पर्यटक सुशांत, देव और कर्ण ने बताया कि लाहौल में बारिश से तापमान में बेशक गिरावट आई है लेकिन मैदानी इलाकों में 40 डिग्री से भी ऊपर चल रहे तापमान से उन्हें यहां राहत मिली है। बंगाल से आए आशीष गांगुली और उनके परिवार ने बताया कि वह परमिट लेकर मनाली से सोलंग फिर रोहतांग होते हुए कोकसर पहुंचे हैं। रोहतांग में ताजा बर्फबारी के दीदार से पूरा परिवार गदगद है।

विज्ञापन
Fresh snowfall at rohtang pass manali

हिमाचल में चार दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 2 से 5 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 6 जून से प्रदेश के मैदानी इलाकों में बादल जबकि मध्यम और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वीरवार को शिमला समेत अन्य जिलों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई जबकि 9 बजे मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed