Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall at Jalori Pass in Himachal; rain and snow expected from today until the 15th

हिमाचल: जलोड़ी जोत में बर्फबारी, आज से 15 तक बारिश-बर्फबारी के आसार; येलो अलर्ट जारी

Tue, 10 Nov 2026 01:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/आनी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/आनी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 10 Nov 2026 01:01 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Snowfall at Jalori Pass in Himachal; rain and snow expected from today until the 15th
बर्फबारी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार को कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में बर्फबारी हुई। समुद्र तल से करीब 10,280 फीट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी जोत में लगभग एक इंच ताजा बर्फ जम गई। बर्फबारी के कारण आनी और निरमंड को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-305 करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पर्यटकों को जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम में आए बदलाव से जलोड़ी जोत पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सैलानियों ने बर्फबारी का आनंद लिया। पतझड़ के मौसम में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक जलोड़ी जोत और आसपास की वादियों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। मैदानी और निचले क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे ने परेशानी बढ़ाई। सुंदरनगर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता करीब 300 मीटर रही। मंडी में दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई, जबकि बिलासपुर के कई इलाकों में भी धुंध छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल नवंबर को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 14 और 15 नवंबर को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। साथ ही 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।


कुकुमसेरी में माइनस 1.8 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। रविवार रात कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताबो में 0.1, केलांग में 1.2, कल्पा में 3.2, मनाली में 6.2, कुफरी में 7.2, सोलन में 8.4, शिमला में 10.0 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed