फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने बदला मिजाज, पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, मस्ती करने पहुंचे सैलानी

Wed, 05 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Fresh Snowfall at Himachal Hills, Weather updates.

तेज हवाएं चलने से हिमाचल में मौसम बदल गया है। बीते एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। रोहतांग में मंगलवार दोपहर बाद बर्फ के फाहे भी गिरे हैं। आसपास के इलाकों में बर्फ की चादर के बीच सैलानी भी मस्ती करने उमड़ पड़े हैं।

Fresh Snowfall at Himachal Hills, Weather updates.

मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने सैलानी यहां पहुंचने लगे हैं। वहीं, शिमला और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश भी रिकार्ड की गई। बुधवार को भी प्रदेश में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। सात अप्रैल तक मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Fresh Snowfall at Himachal Hills, Weather updates.

ये नजारा कुल्‍लू के कोकसर का है जहां अभी भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी भी शिमला में रिकार्ड की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh Snowfall at Himachal Hills, Weather updates.

हालांकि मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी ओलावृष्टि नहीं हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, शिमला में 23.9, धर्मशाला में 27.4, सुंदरनगर में 31.3, भुंतर में 31.0, सोलन में 29.5, नाहन में 24.8, कल्पा में 19.4, हमीरपुर में 34.5, बिलासपुर में 34.4, मंडी में 31.2, मनाली में 23.0 और कांगड़ा में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
Fresh Snowfall at Himachal Hills, Weather updates.

मौसम केंद्र शिमला ने आठ अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed