फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: देवभूमि में मौसम ने फिर बदला मिजाज, चोटियां बर्फ से लकदक

Thu, 22 Mar 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Fresh rain hailstorm snowfall in himachal pradesh

हिमाचल में मौसम ने फिर करवट ले ली है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी रिकार्ड की गई। मौसम बदलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आई है। वीरवार 22 मार्च को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

Fresh rain hailstorm snowfall in himachal pradesh

बुधवार को कुल्लू जिला के रोहतांग दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा, मढ़ी, गुलाबा, कोकसर व सोलंगनाला में ताजा बर्फबारी हुई। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से बाह्य सराज का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है और निगम की दो बसें फंस गई है। रोहतांग दर्रा में 45, मढ़ी में 12, कोकसर में 25 और सोलंगनाला में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई। किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों सहित धौलाधार की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है।

Fresh rain hailstorm snowfall in himachal pradesh

खड़ापत्थर-शिमला सड़क पर हल्का हिमपात हुआ। सुंगरी, तांगणू जांगलिख सहित सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम को हल्का हिमपात जारी रहा। दो दिन पहले खुली डोडरा-क्वार सड़क पर आवाजाही फिर बंद हो गई है। रोहड़ू में दस घंटे तक बारिश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh rain hailstorm snowfall in himachal pradesh

इसके अलावा चंबा जिला में भरमौर, मणिमहेश, कुगती, चौबिया, सुप्पा, बड़ग्रां, उलांसा, क्वारंसी, किहार सेक्टर की ऊंची चोटियों गढ़माता, सोणतिथ व गुल्लु की मंढी में एक फीट के करीब बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Fresh rain hailstorm snowfall in himachal pradesh

इसके अलावा पांगी के ऊंचे इलाकों में भी हल्का हिमपात हुआ। बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed