{"_id":"6a8c63db6d0aa5e8fa064cb7","slug":"ent-patients-to-benefit-robot-assisted-surgeries-to-start-soon-shimla-news-c-19-sml1002-775377-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ईएनटी मरीजों को होगी आसानी रोबोट से जल्द शुरू होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ईएनटी मरीजों को होगी आसानी रोबोट से जल्द शुरू होगी सर्जरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एक्सक्लूसिव-
ईएनटी चिकित्सक कर रहे हैं सर्जरी की तैयारी
ईएनटी में रोबोटिक सर्जरी करने वाला आईजीएमसी होगा पहला संस्थान
आदित्य सोफत
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में नाक, कान और गला (ईएनटी) के मरीजों को जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलने जा रही है।
विभाग की ओर से जल्द रोबोट से सर्जरी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सर्जरी, गायनी और पीडियाट्रिक विभाग के बाद ईएनटी चिकित्सक भी रोबोटिक सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं। आगामी दिनों में चिकित्सकों की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रोबोटिक सर्जरी शुरू होने के बाद ईएनटी मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। वहीं अगर आईजीएमसी जल्द ईएनटी में रोबोटिक सर्जरी शुरू कर देता है तो यह प्रदेश का पहला स्वास्थ्य संस्थान बन जाएगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक प्रदेश में ईएनटी में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कई बार मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए पीजीआई चंडीगढ़, एम्स या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां इलाज पर लाखों रुपये खर्च होते हैं।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सरकारी संस्थान में रियायती दरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक आईजीएमसी में तीन विभागों में रोबोटिक सर्जरी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में रोबोटिक सर्जरी का आंकड़ा 115 तक पहुंच गया है। मरीज भी अब रोबोटिक सर्जरी करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसका कारण यह है कि रोबोटिक सर्जरी के बाद मरीज जल्द ठीक हो रहे हैं। साथ ही उन्हें अधिक दिनों तक अस्पताल में भर्ती नहीं रहना पड़ता। इस सर्जरी में रक्तस्राव भी कम होता है। ऐसे में अब ईएनटी में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने की योजना अस्पताल प्रबंधन ने तैयार की है।