{"_id":"6a8c607ac93fe3fdd7093892","slug":"gold-jewellery-and-a-laptop-stolen-in-mashobra-shimla-news-c-19-sml1002-775406-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मशोबरा में सोने के आभूषण और लैपटॉप चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मशोबरा में सोने के आभूषण और लैपटॉप चुराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मशोबरा क्षेत्र में चोरों ने एक घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से सोने के आभूषण और एक लैपटॉप चुराकर ले गए हैं।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चंपा कंवर ने बताया कि 23 अगस्त को उनका परिवार मशोबरा स्थित किराये के मकान में मौजूद नहीं था। इस दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय मकान मालिक ने उन्हें बताया कि उनके मकान की खिड़की खुली है और भीतर सामान बिखरा हुआ है। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने देखा कि खिड़की खुली हुई है। उन्होंने घर में जांच-पड़ताल की तो पता चला कि सोने के कानों के झुमके और एक लैपटॉप चोरी हो गया है। पुलिस ने जांच के दौरान मौके से एक जमूरा बरामद किया है, जिस पर खून लगा था। पुलिस को शक है कि इसी जमूरा की मदद से खिड़की खोलकर आरोपी भीतर दाखिल हुए और सामान चोरी करके फरार हो गए। मामले को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है, जिससे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
ठेके का ताला तोड़कर शराब ले गए चोर
शिमला। ढली थाना क्षेत्र के बल्देयां चौक में पिछले दिनों शराब के ठेके का ताला तोड़कर करीब 46 हजार रुपये की नकदी और शराब की बोतलें चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मामला 15 अगस्त का है, जब ठेके के शटर का ताला टूटा हुआ मिला। मौके पर सरिया का टुकड़ा और शराब की एक बोतल भी टूटी हुई पाई गई। शिकायतकर्ता ने शटर खोलकर जांच की तो ठेके के अंदर से दो बोतल शराब और लोहे के गल्ले में रखी करीब 46 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। ब्यूरो