फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Street vendors refuse to leave Rambazar; lay siege to Municipal Corporation office.

Shimla News: रामबाजार से नहीं हटेंगे तहबाजारी नगर निगम दफ्तर का किया घेराव

Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Street vendors refuse to leave Rambazar; lay siege to Municipal Corporation office.
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में तहबाजारियों की एक मांग पूरी, बाकी पर नहीं बन पाई सहमति
विज्ञापन

विरोध में तीन सदस्यों ने किया बैठक से वॉकआउट
सीटू के साथ मिलकर जमकर की गई नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में तहबाजारियों से जुड़े मुद्दों पर सोमवार को बुलाई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान नगर निगम कार्यालय के अंदर और बाहर खूब हंगामा हुआ। तीन सदस्यों ने बैठक में पेश प्रस्तावों का विरोध करते हुए वॉकआउट कर दिया तो बाहर सीटू कार्यकर्ता निगम गेट तक पहुंच गए।

यहां काफी देर तक नगर निगम के दफ्तर का घेराव चलता रहा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने इन्हें निगम दफ्तर में जाने से रोका। एक घंटे तक मौके पर तनाव बना रहा। दोपहर 1:30 बजे के बाद तहबाजारी और सीटू कार्यकर्ता निगम दफ्तर के बाहर से हटने को तैयार हुए। इससे पहले सुबह 11:00 बजे सीटू की अगुवाई में शहर के तहबाजारी सीटीओ चौक पर जुट गए और निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 11:30 बजे नगर निगम आयुक्त के कार्यालय में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक भी शुरू हो गई। बैठक में तहबाजारी सदस्यों समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पहले बैठक में रामबाजार को भी नो-वेंडिंग जोन घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि व्यापार मंडल ने रामबाजार को भी लोअर बाजार की तर्ज पर नो-वेंडिंग जोन घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। इस बाजार में भी सैकड़ों तहबाजारी सड़क और रास्ते पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इस प्रस्ताव पर तहबाजारी सदस्यों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यदि हर बाजार से ऐसे ही तहबाजारियों को उजाड़ा गया तो वह कहां जाएंगे। नगर निगम सिर्फ दुकानदारों की सुन रहा है। गरीब तहबाजारियों पर सख्ती ठीक नहीं है। सदस्यों की आपत्ति के बाद इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





आयुक्त से तीखी बहस, वॉकआउट
दूसरे प्रस्ताव में लक्कड़ बाजार क्षेत्र में भज्जी हाउस के पास तहबाजारियों को बसाने को लेकर चर्चा हुई। इस पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस जगह लोग नहीं आते। यहां दुकानें बसाने का कोई फायदा नहीं है। तहबाजारी सदस्य लक्कड़ बाजार में पहले की तरह दुकानें सजाने की अनुमति देने पर अड़ गए। साथ ही कहा कि नगर निगम ने कोर्ट में झूठा शपथपत्र देकर लोअर बाजार को भी नो-वेंडिंग जोन घोषित करवा दिया है। शपथपत्र में बताया कि टाउन वेंडिंग कमेटी ने इसे मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी। निगम से दस्तावेज दिखाने को कहा। आयुक्त ने कहा कि यह मामला पहले का है। अब कोर्ट में इस पर आदेश भी हो चुके हैं। लक्कड़ बाजार नो-वेंडिंग जोन है, तो यहां दुकानें सजाने की अनुमति नहीं दे सकते। इस पर कुछ देर तक बहसबाजी हुई। तीन सदस्य राहत न मिलने पर वॉकआउट कर गए।



निगम दफ्तर के बाहर की नारेबाजी
सीटू के बैनर तले तहबाजारियों ने निगम कार्यालय के गेट पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। सीटू राज्याध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और तहबाजारी यूनियन अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि नगर निगम तहबाजारियों को बसाने की बजाय उजाड़ रहा है। उन्हें बाजारों से ऐसे स्थानों पर खदेड़ा जा रहा है, जहां लोग आते तक नहीं हैं। नगर निगम को यदि शिफ्ट ही करना है तो अच्छी मार्केट बनाकर दे। सैकड़ों लोगों की रोजीरोटी बंद करना सही नहीं है। इस मनमानी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article