फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल : जंगल की आग ने ली डिप्टी रेंजर समेत 4 की जान, अब तक सात की मौत

Wed, 30 May 2018 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 30 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
four people burnt to death  including forest deputy ranger in forest fire
हिमाचल में जंगलों की आग ने भीषण रूप ले लिया है। मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में आग बुझाते डिप्टी रेंजर समेत चार लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। बीते दिन भी दो लोगों की जान चली गई थी। 
four people burnt to death  including forest deputy ranger in forest fire
इस सीजन में जंगल की आग से मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। जानी नुकसान, करोड़ों की वन संपदा राख होने और सैकड़ों जीव-जंतुओं की अकाल मौत के बावजूद वन विभाग अभी तक नहीं जागा है। 
four people burnt to death  including forest deputy ranger in forest fire
जंगलों को बुझाने के लिए अभी तक हेलीकाप्टर की सेवाएं लेने के बारे में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। चंबा के जोत में कैंथली वन बीट के बैंगला जंगल में लगी आग को टीम के साथ बुझाने पहुंचे डिप्टी रेंजर की जलने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
four people burnt to death  including forest deputy ranger in forest fire
घटना मंगलवार शाम की है। आग बुझाते पुखरी निवासी डिप्टी रेंजर अशोक कुुमार का पैर फिसल गया और आग में जा गिरे। बुरी तरह झुलसने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएफओ डलहौजी राकेश कटोच ने घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
four people burnt to death  including forest deputy ranger in forest fire
जिला कांगड़ा के संसारपुर टैरेस की गोरालधार पंचायत के गांव पट्टी के जंगल में लगी आग में बेरोजगार युवक सतविंद्र सिंह (24) जिंदा जल गया। एक अन्य युवक सुरिंद्र कुमार (35) बुरी तरह से झुलस गया। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed