‘खाकी’ का ऐसा कारनामा देख फटी रह जाएंगी आंखें
‘बाड़’ ही खेती को खा जाए तो रखवाली कैसे होगी? हिमाचल के बिलापुर जिले में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानून के ‘रखवालों’ ने खुद ‘कायदे-कानून’ तोड़कर बिजली की चोरी कर डाली। मामला सिटी चौकी से सटे पुलिस महकमे की आवासीय कालोनी का है। पुलिस कर्मियों को मिले क्वार्टर के लिए बिजली की सप्लाई डायरेक्ट मेन लाइन से जोड़कर बिजली बोर्ड को मोटा चूना लगाया जा रहा था। सभी फोटो: बिलासपुर ब्यूरो
‘खाकी’ का ऐसा कारनामा देख फटी रह जाएंगी आंखें
गुप्त सूचना के आधार पर मिली शिकायत के बाद बिजली बोर्ड के एसडीओ रवील सिंह राणा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। पुलिस कर्मियों पर 18505 रुपये की पेनल्टी ठोंकी है। बोर्ड ने कनेक्शन भी काट दिया। दोपहर को पेनल्टी जमा हुई तो कनेक्शन जोड़ दिया गया।
‘खाकी’ का ऐसा कारनामा देख फटी रह जाएंगी आंखें
सुबह लगभग सबा 11 बजे एसडीओ रवील सिंह राणा, फोरमेन कृष्ण चंद, रणवीर सिंह और बृज लाल सिटी चौकी से पास बने पुलिस के आवासीय भवन में पहुंचे। कालोनी में लगे बिजली मीटर के पास तारों का जाल फैला था। बिजली बोर्ड की टीम ने छानबीन की तो पाया कि अवैध तरीके से मेन लाइन से बिजली का कनेक्शन सीधा कमरों में जोड़ा गया है।
‘खाकी’ का ऐसा कारनामा देख फटी रह जाएंगी आंखें
कुछ देर बाद अधिशासी अभियंता ओपी चंदेल को मौके पर बुलाया गया। पूरी कार्रवाई करने के बाद टीम ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। वहां रह रहे पुलिस कर्मियों को कार्यालय बुलाया गया। जहां बिजली चोरी के मामले में 18505 रुपये की पेनल्टी लगाई। कर्मियों ने पेनल्टी जमा कर दी है। इसी के बाद दोबारा बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया।
‘खाकी’ का ऐसा कारनामा देख फटी रह जाएंगी आंखें
बिजली चोरी का यह ‘खेल’ कैसे और कब से चल रहा था। इसका खुलासा नहीं हो सका है। बिजली बोर्ड ने एवरेज के अनुसार तीन महीने की पेनल्टी लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभा दी। हर महीने बिजली के बिल भी आवंटित होते हैं। बिजली बोर्ड को इसकी भनक पहले कैसे नहीं लग पाई। लिहाजा, इस ‘खेल’ में मिली भगत की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। एसडीओ रवील सिंह राणा ने कहा कि रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जा रही है।