फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दियोटसिद्घ मंदिर के पास भीषण अग्निकांड, 12 दुकानें खाक, तस्वीरें

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire in shops at Baba Balak Nath temple road hamirpur.
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में बुधवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बाजार में 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से बढ़ गई। - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में बुधवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बाजार में 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से बढ़ गई।

Fire in shops at Baba Balak Nath temple road hamirpur.
भीषण आग ने आपस में सटी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अधिकतर दुकानें रोट, प्रसाद और मनियारी की थीं। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। बड़सर उपमंडल में अग्निशमन केंद्र न होने के कारण हमीरपुर, बिलासपुर और घुमारवीं से दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। - फोटो : अमर उजाला

भीषण आग ने आपस में सटी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अधिकतर दुकानें रोट, प्रसाद और मनियारी की थीं। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। बड़सर उपमंडल में अग्निशमन केंद्र न होने के कारण हमीरपुर, बिलासपुर और घुमारवीं से दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

Fire in shops at Baba Balak Nath temple road hamirpur.
लोगों ने घरों में रखी पानी की टंकियों से पाइपें लगाकर आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, सब कुछ राख हो गया था। स्थानीय दुकानदारों, होमगार्ड जवानों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वरना पूरा बाजार आग की चपेट में आ सकता था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने घरों में रखी पानी की टंकियों से पाइपें लगाकर आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, सब कुछ राख हो गया था। स्थानीय दुकानदारों, होमगार्ड जवानों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वरना पूरा बाजार आग की चपेट में आ सकता था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in shops at Baba Balak Nath temple road hamirpur.
इस अग्निकांड से जोगिंद्र कुमार, जमना देवी, बाबू राम, यशपाल, गोरख राम, तिलक राज, तरसेम लाल, सीताराम, सुरेंद्र कुमार, रवि कुमार, पंकज कुमार, सुमित कुमार आदि की दुकानें जली हैं। चार मंजिला इस भवन की दो मंजिलें पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान के भीतर रखा कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। - फोटो : अमर उजाला

इस अग्निकांड से जोगिंद्र कुमार, जमना देवी, बाबू राम, यशपाल, गोरख राम, तिलक राज, तरसेम लाल, सीताराम, सुरेंद्र कुमार, रवि कुमार, पंकज कुमार, सुमित कुमार आदि की दुकानें जली हैं। चार मंजिला इस भवन की दो मंजिलें पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान के भीतर रखा कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन
Fire in shops at Baba Balak Nath temple road hamirpur.
स्थानीय विधायक एवं सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को नुकसान का आकलन लगाने तथा पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दियोटसिद्ध मंदिर मार्केट में हुए भयंकर अग्निकांड पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय विधायक एवं सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को नुकसान का आकलन लगाने तथा पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दियोटसिद्ध मंदिर मार्केट में हुए भयंकर अग्निकांड पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed