फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुल्लू में आग का तांडव, जंगल के बाद घर भी हुए खाक, देखें तस्वीरें

Thu, 15 Dec 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जिभी/बंजार(कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, जिभी/बंजार(कुल्लू) Updated Thu, 15 Dec 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Fire in Kullu village.

कुल्‍लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकुरठा के दुर्गम गांव पढारनी में मंगलवार शाम को एक भीषण अग्निकांड में तीन मकान जलकर राख हो गए। घटना में करीब एक दर्जन मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए। अग्निकांड में करीब 16 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए स्वयं ही आग पर काबू पाया और करीब दर्जनभर घरों को जलने से बचाया। सूचना मिलने ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Fire in Kullu village.

चकुरठा पंचायत के पढारनी गांव में मंगलवार देर शाम को करीब सात बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन घरों को चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घर जलकर राख हो गए। 

Fire in Kullu village.

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालते हुए गांव के करीब दर्जनभर घर आग से बचा लिया। दुर्गम गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दमकल विभाग को सूचित तक नहीं किया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग के कारणों की छानबीन की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in Kullu village.

नायब तहसीलदार बंजार रामलाल ठाकुर के अनुसार घटना में तीन सगे भाईयों ओत राम, हुकमी राम व भीखम राम पुत्र किशनचंद निवासी पढारनी ग्राम पंचायत चकुरठा तहसील बंजार की 12 भेड़े व 2 गाएं जिंदा जल गई। जबकि 3 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। जिसमें करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने बताया कि घटना का पता चलते ही नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के फील्ड स्टाफ को मौके पर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Fire in Kullu village.

सड़क से करीब दो घंटे पैदल चलकर वे रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पीड़ित परिवारों को तीस-तीस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्हें कंबल, तिरपाल व अन्य आवश्यक सामग्री भी दी गई है। इसके अलावा एक माह के मुफ्त राशन की व्यवस्था भी की जा रही है। पीड़ित परिवारों को फिलहाल उनके अन्य भाईयों के घरों में शिफ्ट किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed