{"_id":"50c104624af05bc2bd32e3fe81a12b27","slug":"farming-of-genda-in-mandi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गजब! बंजर खेतों में उगा दिया एक करोड़ का गेंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! बंजर खेतों में उगा दिया एक करोड़ का गेंदा
Sat, 13 Jun 2015 07:16 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
गजब! बंजर खेतों में उगा दिया एक करोड़ का गेंदा
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सियून पंचायत के ग्रामीणों ने देश-दुनिया के सामने एक अनोखी मिसाल पेश की है। वे पारंपरिक फसलें उगाने के अलावा जंगली गेंदा उगाकर सालाना लाखों की कमाई कर रहे हैं। वह भी ऐसे बंजर इलाकों में जहां सिंचाई सुविधा भी नहीं है। घोघड़ाधार गांव के 100 परिवार गेहूं के साथ जंगली गेंदा भी उगा रहे हैं। रोचक पहलू यह है कि जंगली गेंदे का बीज यहां के किसान खुद ही तैयार करते हैं। किसानों का दावा है कि वे जंगली गेंदा का सालाना एक करोड़ का कारोबार कर रहे हैं। इनपुट: बिंदर ठाकुर
गजब! बंजर खेतों में उगा दिया एक करोड़ का गेंदा
2 of 8
करीब एक दशक पहले सियून पंचायत के ग्रामीणों ने जंगली गेंदा उगाने की शुरुआत की थी। यहां सिंचाई सुविधा न होने से पारंपरिक फसलों की पैदावार बहुत कम होती थी। घोघड़ाधार गांव की मिट्टी लाल है इसी के चलते इसे करिश्माई कहा जाता है। इसकी तसदीक क्षेत्र के दया राम ने की। सबसे पहले उन्होंने गेंदे का बीज जंगलों से एकत्र कर अपने खेतों में डाला और हर साल फसल लेने लगे।
गजब! बंजर खेतों में उगा दिया एक करोड़ का गेंदा
3 of 8
तेल कंपनियां खरीदती हैं हाथोंहाथ- जंगली गेंदा (टैजटस माइनिटा) चार हजार से लेकर छह हजार फीट की ऊंचाई में पाया जाता है। इस फूल पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिक भी शोध कर चुके हैं। इसके सार्थक परिणाम निकले हैं। तेल बनाने वाली कंपनियां किसानों से जंगली गेंदा प्रति किलो 15 रुपये तक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गजब! बंजर खेतों में उगा दिया एक करोड़ का गेंदा
4 of 8
दया राम से प्रेरणा लेकर जगदीश चंद, दर्शन लाल, चरणदास, मेघ सिंह और शेर सिंह समेत अन्य किसानों ने भी जंगली गेंदे की बिजाई शुरू कर दी। पारंपरिक फसलों के साथ अब किसान गेंदे से सालाना लाखों की कमाई कर रहे हैं। आज पंचायत के करीब 100 परिवार इस खेती को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
गजब! बंजर खेतों में उगा दिया एक करोड़ का गेंदा
5 of 8
इसका सुगंधित तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो में बिकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।