फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना भर्ती में दौड़ के बाद पहली बार होगा ये टेस्ट, कई होंगे बाहर

Thu, 13 Sep 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 13 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Dope Test in Army Bharti Rally Paddal ground Mandi Himachal Pradesh

सेना में जाने के लिए युवाओं के पास सुनहरा मौका है। दो से पांच अक्तूबर तक मंडी के पड्डल मैदान में सेना भर्ती रैली होगी। इसमें दौड़ लगाने के एकदम बाद युवाओं का डोप टेस्ट होगा। डोप टेस्ट में नशे की पुष्टि होने पर अभ्यर्थी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सेना भर्ती में तीन जिलों मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवा भाग ले सकते हैं। 

Dope Test in Army Bharti Rally Paddal ground Mandi Himachal Pradesh

सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर टेक्निकल व सोल्जर ट्रेड मैन इत्यादि चार ट्रेड्स में भर्ती होगी। भर्ती रैली के लिए 3 अगस्त से जारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 सितंबर तक जारी रहेगी। अभी तक भर्ती में अपीयर होने के लिए तीनों जिलों के लगभग 12198 युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें मंडी के सबसे ज्यादा 10730, कुल्लू के 1453 व लाहौल-स्पीति के 32 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। 

Dope Test in Army Bharti Rally Paddal ground Mandi Himachal Pradesh

भर्ती में अपीयर होने वाले युवा जिन्होंने अपना पंजीकरण करवाया है, वह एडमिट कार्ड 18 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती रैली में ग्राउंड टेस्ट के बाद मेडिकल किया जाएगा। इस बार युवाओं का मेडिकल रिव्यू कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में होगा, जो पहले एमएच पठानकोट में होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dope Test in Army Bharti Rally Paddal ground Mandi Himachal Pradesh

इसके अलावा क्लर्क वर्ग में भर्ती हुए युवाओं की लिखित परीक्षा 27 जनवरी 2019 को आयोजित होगी। इसके अलावा भर्ती में ग्राउंड पास युवाओं की लिखित परीक्षा 25 नवंबर को पड्डल मैदान में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को 10 से 31 मार्च 2019 तक डिस्पैच किया जाएगा।

विज्ञापन
Dope Test in Army Bharti Rally Paddal ground Mandi Himachal Pradesh

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने कहा कि सेना भर्ती में डोप अथवा ड्रग टेस्ट में नशे की पुष्टि होने पर युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। 16 सितंबर तक भर्ती के लिए आवदेन किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed