फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनके नाम रहा बेस्ट हेयर का खिताब, टॉप सात में भी बनाई जगह

Thu, 13 Sep 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Updated Thu, 13 Sep 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Kanishka won best hair title in Miss himachal glamour 2018

मिस हिमाचल ग्लैमर प्रतियोगिता-2018 में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी कनिष्का ने बेस्ट हेयर का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिनों धर्मशाला में किया गया था। प्रदेश की अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए कनिष्का ने न केवल टॉप सेवन में जगह बनाई, बल्कि खूबसूरत बालों का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त सेमीफाइनल के टैलेंट राउंड ने अपनी नृत्य कला दिखाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

Kanishka won best hair title in Miss himachal glamour 2018

नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर की10वीं कक्षा की यह छात्रा पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। 2016 में हुई ‘किसमें कितना है दम’ प्रतियोगिता में भाग लेकर फाइनल तक पहुंची थी।

Kanishka won best hair title in Miss himachal glamour 2018

प्रतियोगिता के दौरान कनिष्का के प्रदर्शन से प्रभावित होकर ‘केके एचडी प्रोडक्शन हाउस’ ने एक शॉर्ट फिल्म में कनिष्का को मुख्य भूमिका अदा करने का मौका दिया। इस फिल्म की आधी शूटिंग पंजाब के संगरूर में हो चुकी है। इसके अलावा कनिष्का मोहाली के हॉलीबुड क्लब में एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो भी शूट कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanishka won best hair title in Miss himachal glamour 2018

लखनपुर (बिलासपुर) के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली कनिष्का का कहना है कि उनके परिवार ने उनके हर निर्णय में उसका साथ दिया है। बता दें कि कनिष्क ना केवल कला के क्षेत्र में, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हर वर्ष अव्वल स्थान हासिल करती रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed