फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मशाला की पिच देख खुश हैं कंगारू, क्यूरेटर बोले- नहीं बदलेगा मिजाज

Thu, 23 Mar 2017 01:23 PM IST
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 23 Mar 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala Pitch will Suit Australia, read pitch report.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 मार्च से शुरू होने वाले चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए धौलाधार की पहाड़ियों के नीचे समुद्र तल 1317 मीटर की ऊंचाई पर बने एचपीसीए स्टेडियम की तेज पिच भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेगी। आइए जानते हैं क्या बोले पिच क्यूरेटर-

Dharamshala Pitch will Suit Australia, read pitch report.

धर्मशाला की पिच कंगारू टीम के मुफीद हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पिच को लेकर खुश है और इसे अपने पक्ष में बता चुके हैं।  धर्मशाला स्टेडियम की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजी के अनुकूल रहती है और इस पर गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है। इस बार भी पिच की स्थिति अलग नहीं है।

Dharamshala Pitch will Suit Australia, read pitch report.

एचपीसीए के क्यूरेटर सुनील चौहान बोले कि मैं पिच के प्राकृतिक व्यवहार को बदल नहीं सकता हूं जो कि तेज और उछाल भरी है। हालांकि इस श्रृंखला के अभी तक हुए तीन टेस्ट मैचों में स्पिन के अनुकूल बनाई पिचों पर स्पिनरों की तूती बोली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharamshala Pitch will Suit Australia, read pitch report.

पहले टेस्ट मैच में तो स्पिन गेंदबाजी में खेलने के माहिर माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के आगे घुटने टेक दिए थे और भारत को करारी हार झेलनी पड़ी, वहीं दूसरे टेस्ट में दिग्गज भारतीय स्पिनर आर. अश्विन और रविंद्र जडेजा के कमाल से टीम इंडिया कंगारुओं को हराने में सफल रही।

विज्ञापन
Dharamshala Pitch will Suit Australia, read pitch report.

रांची में हुए तीसरे टेस्ट में भी स्पिनर हावी रहे, लेकिन धर्मशाला में होने वाले निणार्यक टेस्ट में उछाल भरी पिच भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। इसे लेकर कोच अनिल कुंबले और टीम के थिंक टैंक को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed