फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वन विभाग सीधी भर्ती से भरेगा वनरक्षकों के 113 पद, इस दिन से करें आवेदन

Sun, 20 Oct 2019 11:54 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Oct 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Department will fill 113 posts of forest guards through direct recruitment, apply from this day
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में वन विभाग सीधी भर्ती से वनरक्षकों के 113 पद भरेगा। वन विभाग ने वनरक्षक भर्ती की अधिसूचना सभी वन वृत्तों को जारी की है। 24 अक्तूबर से पात्र अभ्यर्थी वृत्त स्तर पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। वन विभाग सीधी भर्ती से वनरक्षकों के 113 पद अनुबंध के आधार पर भरेगा। धर्मशाला वन वृत्त में सबसे ज्यादा 18 और मंडी वन वृत्त में सबसे कम चार वनरक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा शिमला और धर्मशाला वन्य प्राणी वृत्त में चार पद भरे जाएंगे। 


 
Department will fill 113 posts of forest guards through direct recruitment, apply from this day
- फोटो : अमर उजाला

वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ नवंबर तक है। 11 से 20 नवंबर तक आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 नवंबर से 13 दिसंबर तक शारीरिक दक्षता प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 22 दिसंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वन विभाग ने वनरक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम 17-18 जनवरी, 2020 तक निकालने की योजना बनाई है।

Department will fill 113 posts of forest guards through direct recruitment, apply from this day
- फोटो : अमर उजाला

उधर, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अजय कुमार ने कहा कि अनुबंध के आधार पर वनरक्षक के 113 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 24 अक्तूबर से पात्र अभ्यर्थी आवेदन पत्र वन वृत्त कार्यालय में जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Department will fill 113 posts of forest guards through direct recruitment, apply from this day
- फोटो : अमर उजाला
23 को जारी होगी अधिसूचना
113 वनरक्षक पद को भरने के लिए 23 अक्तूबर को वन विभाग अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। 

 
विज्ञापन
Department will fill 113 posts of forest guards through direct recruitment, apply from this day
- फोटो : अमर उजाला

जुलाई में भी भरे हैं 123 पद
वन विभाग ने इसी साल जुलाई महीने में भी सीधी भर्ती से 123 वनरक्षकों के पद भरे हैं। इस साल वन विभाग दूसरी बार वनरक्षकों की भर्ती करने जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed