बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' से मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों शिमला में हैं और अपने परिवार के सदस्यों के साथ वादियां निहार रही हैं। साथ ही शिमला से जुड़ीं अपने बचपन की यादों को भी ताजा किया। काफी समय बाद शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा यहां आकर बेहद उत्साहित हैं।
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' ने निहारीं शिमला की वादियां, बाइक पर घूमा शहर, बचपन की यादों को किया ताजा
शिमला पहुंचने के बाद प्रीति ने पहाड़ों की रानी की सैर की और इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। उन्होंने शिमला के जंगलों में घूमते हुए एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है, जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं।
वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि शिमला के पहाड़ों में पैदल यात्रा करने जैसा और कुछ नहीं। कहा कि शिमला आकर उन्हें बहुत मजा आया। यहां के पहाड़, वादियां व चाय को वह बहुत मिस करती हैं।
प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर पर भी हिमाचली टोपी पहनकर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सेल्फी शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा है कि पहाड़ी टोपी में पहाड़ी लड़की और घर जैसा कुछ नहीं। एक और ट्वीट में उन्होंने पहाड़ों की रानी शिमला में बढ़ती भीड़ का जिक्र किया।
पहाड़ी टोपी में पहाड़ी लड़की 🤩 Nothing like home ❤️ #Shimla #pztravel #ting pic.twitter.com/mVmECUvroA
सोशल मीडिया
कहा कि विश्वास नहीं होता कि शिमला इतनी भीड़भाड़ वाला शहर बन गया है। प्रीति ने कहा- मेने अपने भाई के साथ बाइक पर घूमने का फैसला किया और मेरे पसंदीदा बचपन के स्थानों को देखा, जिनमें से आधे गायब हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रीति जिंटा ने शिमला स्थित कान्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी स्कूल व सेंट बीड्स कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की।