Redmi कंपनी के मोबाइल सेटों ने इन दिनों धूम मचा रखी है लेकिन ग्राहकों को अभी ये मोबाइल सिर्फ ऑनलाइन ही मिल पा रहे हैं। मगर अब ऑनलाइन बुकिंग में ग्राहकों को नई परेशानी आ रही है। आइए हम आपको बताते हैं-
रेडमी ने भारतीय बाजार में अब अपने कई सेट उपभोक्ताओं को निकाले हैं। इनमें रेडमी 4 ए, रेडमी 3 एस, रेडमी 3 एस प्राइम, रेडमी नोट 3 और रेडमी नोट 4 जैसे मोबाइल सेटों की इन दिनों जमकर बिक्री चल रही है।
रेडमी के इन सस्ते मोबाइल सेटों में ग्राहकों को दमदार बैटरी के अलावा कई शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं जो दूसरी कंपनी के मोबाइल में दोगुना पैसे देने पर मिलते हैं। इसीलिए उपभोक्ता इनकी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। आगे जानिए क्या आ रही है दिक्कत-
रेडमी अपने ये मोबाइल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए बेच रही है। इन दिनों शुक्रवार को इनकी बिक्री चल रही है और चंद मिनटों में ही ये सेल खत्म भी हो रही है।
वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद ये मोबाइल समय पर डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं। डिलीवरी डेट के पांच से 7 दिन बाद भी कई ग्राहक डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। शिमला के भूपेंद्र, सुनील और राकेश का कहना है कि उन्होंने 30 मार्च को अमेजन से मोबाइल बुक करवाया था। छह अप्रैल को बुकिंग भी होनी थी लेकिन 10 अप्रैल तक भी डिलीवरी नहीं हो पाई है। आगे जानिए क्या कहते अमेजन के प्रतिनिधि-