हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने एक हजार से ज्यादा पदों होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। वेबसाइट की खराबी के कारण अभ्यर्थी तिथि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर आयोग ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2020 निर्धारित की गई थी।
2 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी अब छह फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी विभागों में 1090 पदों को भरने के लिए 31 दिसंबर 2019 से 30 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 360 रुपये आवेदन शुल्क, आरक्षित वर्ग के लिए 120 रुपये, जबकि भूतपूर्व सैनिकों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आवेदन की तिथि छह फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम एचआरटीसी बस कंडक्टर के 568 पद, प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 349 पद, इसी विभाग में स्टैटिस्टकल असिस्टेंट के आठ और मेडिकल लैब तकनीशियन के 10, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में एक, आयुर्वेद विभाग में लैब तकनीशियन का एक, फोरेंसिक लैब असिस्टेंट का एक, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटरों के 11 पद भरे जाने हैं।
इसी तरह इलेक्ट्रीशियन के पांच, स्टेनो टाइपिस्ट के 31, हिमफेड स्टोर कीपर के नौ और मार्केटिंग असिस्टेंट के दो, महिला और बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के 41, जूनियर ऑडिटर के 13, पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के पांच और कंप्यूटर प्रोग्रामर के तीन भरे जाएंगे।