फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खली रेसलिंग शोः रिंग में राखी सावंत और केटी ने बिखेरे अदाओं के जलवे

Sun, 08 Jul 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
 dance competition between rakhi sawant and katie forbes in khali wrestling show
‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो में राखी सावंत और अमेरिकी मूल की महिला रेसलर केटी फोर्ब्स के डांस का जलवा भी देखने को मिला। राखी सावंत ने रिंग पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। उन्होंने ‘दिल टोटे-टोटे’ हो गया और अन्य गानों पर थिरक कर उपस्थित लोगों को खूब मनोरंजन किया।
 dance competition between rakhi sawant and katie forbes in khali wrestling show
लाजवाब नृत्य शैली से राखी ने मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटौरी तो उनकी प्रतिद्वंद्वी कैटी ने भी पाश्चात्य संगीत की धुनों पर नृत्य कर मैदान मारने की कोशिश की। तेज धुनों पर हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी बीट पर सिर्फ राखी और कैटी ही नहीं बल्कि मैदान में मौजूद दर्शक भी झूम उठे।
 dance competition between rakhi sawant and katie forbes in khali wrestling show
करीब पांच बजे से शुरू हुए द खली रिटर्न्स शो का आगाज पंजाबी गायक सुक्खा की प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने पंजाबी व हिंदी गानें प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। इसके बाद हिमाचली गायक दलीप सिरमौरी ने स्थानीय नाटियों से दर्शकों को बांध दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 dance competition between rakhi sawant and katie forbes in khali wrestling show
इस बीच बेसब्री से भीड़ राखी सावंत और केटी फोर्ब्स की डांस स्पर्धा का इंतजार कर रही थी। करीब नौ बजे दोनों कलाकार मंच पर पहुंचे और काफी देर तक रिंग में दोनों ने डांस किया। हालांकि यह मुकाबला जीत या हार का नहीं रहा। 
विज्ञापन
 dance competition between rakhi sawant and katie forbes in khali wrestling show
लेकिन फोर्ब्स की चुनौती को स्वीकार करते हुए राखी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच पर पहुंचते ही राखी सावंत ने हाथ में माइक थाम लिया और उन्होंने खुले में केटी की चुनौती का जवाब अपने डांस से देने की बात कही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed