फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी पर क्या बोले CWG में कांस्य विजेता वेटलिफ्टर विकास ठाकुर

Sun, 15 Apr 2018 01:04 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 15 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
CWG 2018 Bronze medal winner weightlifter Vikas Thakur interview

राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपनी शादी से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की झोली में स्वर्ण पदक डालना है। विकास ठाकुर जिला हमीरपुर के गांव पटनौण के रहने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वीं राष्ट्रमंडल खेलों में 94 किलोभार वर्ग में हमीरपुर के विकास ठाकुर ने 351 किलो ग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया है।

CWG 2018 Bronze medal winner weightlifter Vikas Thakur interview

इससे पहले वर्ष 2014 में आयोजित 20वीं राष्ट्रमंडल खेलों में विकास ठाकुर ने 85 किलोभार वर्ग में देश की झोली में रजत पदक डाला था। इस बार उन्होंने अपनी कैटेगरी को 85 से बदल कर 94 किया है। विकास ठाकुर वर्तमान में भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

CWG 2018 Bronze medal winner weightlifter Vikas Thakur interview

उनके पिता भारतीय रेलवे में सेवारत हैं। विकास ने कहा कि अगर उन्हें हिमाचल सरकार पुलिस व अन्य किसी विभाग में अच्छे पद की ऑफर देगी तो वह वायुसेना की नौकरी छोड़ने को तैयार हैं। वह इससे पहले दो बार हिमाचल के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब व अन्य के बजाय अपनी मातृभूमि के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CWG 2018 Bronze medal winner weightlifter Vikas Thakur interview

विकास ठाकुर के ताया भी भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिसके चलते 19 अप्रैल को पटनौण स्थित पैतृक गांव में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन है। जिसमें भाग लेने के लिए विकास ठाकुर अपने माता-पिता व बहन समेत 18 अप्रैल को हमीरपुर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
CWG 2018 Bronze medal winner weightlifter Vikas Thakur interview

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के उपरांत विकास ठाकुर शनिवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुुंचने के बाद रविवार को लुधियाना पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed