फिल्म स्टार जितेंद्र पर उनकी एक करीबी महिला रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न की शिकायत 7 फरवरी को थी। पढ़िए महिला की आपबीती। महिला ने अपने वकील के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के डीजीपी को ई मेल से यह शिकायत 7 फरवरी 2018 को भेजी थी। अब महिला थाना न्यू शिमला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
फिल्म स्टार जितेंद्र पर आरोप है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में फिल्म स्टार जितेंद्र ने उसका यौन शोषण किया। पीड़ित महिला का कहना है कि यौन शोषण करने का यह मामला जनवरी 1971 का है। उस समय महिला की उम्र 18 वर्ष थी और जितेंद्र 28 साल के थे।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में फिल्म स्टार जितेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उस समय महिला की उम्र 18 साल की थी और जितेंद्र 28 साल के थे। तब शिमला में फिल्म शूटिंग दिखाने के बहाने यौन उत्पीड़न किया था। महिला के मुताबिक, रवि कपूर (जितेंद्र) कार में उसके दिल्ली स्थित घर आया। कार में ड्राइवर और दो अन्य फिल्म स्टार भी थे। उसे कहा कि शिमला में फिल्म की शूटिंग है, उसे देखने चलना है।
वह भी जितेंद्र के साथ कार में बैठ गई और सभी दिल्ली से शिमला आ गए। महिला के मुताबिक, उस दौरान उसे यह नहीं बताया कि शिमला में किस फिल्म की शूटिंग हो रही है, जिसे देखने वे जा रहे हैं। जब शिमला पहुंचे तो सीधे होटल चले गए। वह थक चुकी थी, इसलिए होटल के कमरे में सो गई। रात को जब वह सोई हुई थी तो जितेंद्र उसके कमरे में आए और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि जितेंद्र ने उस समय शराब पी रखी थी। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र को धक्का देने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने
कानूनी जानकारों से राय लेने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऐसे में अभिनेता जितेंद्र आने वाले दिनों में मुश्किल में घिर सकते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीडि़त महिला के साथ पुलिस लगातार संपर्क में है। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये महिला से पुलिस ने काफी जानकारी एकत्रित कर ली है। महिला शिमला आने और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद ही पुलिस सिने अभिनेता जितेंद्र पर कानूनी शिकंजा कसेगी।