{"_id":"6ad531c1ac510049dc0b3c3f","slug":"fir-registered-against-seven-individuals-26-days-after-a-physical-altercation-over-the-collection-of-badhai-traditional-celebratory-offerings-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-170459-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बधाई वसूली के विवाद में मारपीट के 26 दिन बाद सात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बधाई वसूली के विवाद में मारपीट के 26 दिन बाद सात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
20 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे पनियहवा रेलपुल के पास हुई थी मारपीट
खडडा। बधाई वसूली के क्षेत्र को लेकर विवाद में बोलेरो चालक पर हमले के मामले में हनुमानगंज पुलिस ने घटना के 26 दिन बाद सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
खड्डा निवासी मुस्कान किन्नर ने तहरीर में आरोप लगाया कि सोनी किन्नर अपने साथियों के साथ उनके निर्धारित क्षेत्र में बधाई वसूल रही थी। विरोध करने पर विवाद और धमकी दी गई थी। आरोप है कि 20 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे सालिकपुर जाते समय पनियहवा रेलपुल के पास तीन गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने उनकी बोलेरो घेर ली। इसके बाद चालक अबुतलहा अंसारी को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने सोनी किन्नर, रूबी किन्नर, हिना किन्नर, हेमा किन्नर, चांदनी किन्नर, सिताराम मद्देशिया और बबलू अंसारी के खिलाफ चोट पहुंचाने, गंभीर चोट पहुंचाने, रास्ता रोकने, हमला करने, घातक हथियारों के साथ बलवा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।थानाध्यक्ष हनुमानगंज दिग्विजय नरायण राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।