{"_id":"6ad531fdffb29310f50e7563","slug":"operation-huntdown-two-accused-arrested-for-bike-thefts-in-tricity-six-motorcycles-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142831-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन हंटडाउन: ट्राईसिटी में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन हंटडाउन: ट्राईसिटी में बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
आरोपियों ने रायपुररानी, ढकौली और जीरकपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन हंटडाउन के तहत ट्राईसिटी में मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्दर और राज कुमार उर्फ आरके के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रायपुररानी से चोरी हुई मोटरसाइकिल समेत कुल छह बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रायपुररानी, ढकौली और जीरकपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने थाना रायपुररानी में शिकायत दी थी कि 12 अक्टूबर की रात उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गांव में पीर बाबा की दरगाह के सामने खड़ी की थी और पूजा करने चला गया था। रात करीब 10 बजे वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला तो उसने 16 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, मामले की जांच के दौरान 17 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने इंचार्ज मनोज के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रायपुररानी से एक और ढकौली तथा जीरकपुर क्षेत्र से पांच मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल छह मोटरसाइकिल बरामद कीं।