{"_id":"58a59a3b4f1c1bbc5cd8402b","slug":"police-caught-harmehtab-in-virbhadra-singh-nephew-murder-case-at-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र के भतीजे के मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम वीरभद्र के भतीजे के मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, एक आरोपी पकड़ा
Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष की हत्या के मामले में एक आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक हरमेहताब के किसी खास दोस्त की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
2 of 6
बुधवार को डिस्ट्रिक कोर्ट ने फरीद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अपराध गंभीर प्रवृति का है और तथ्य को देखने के बाद अदालत को ऐसा कोई आधार नहीं मिलता कि आरोपी फरीद को किसी तरह की राहत दी जानी चाहिए।
3 of 6
इसलिए उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। वहीं, पुलिस अब आरोपी से दूसरे फरार आरोपी के बारे में भी पूछताछ कर रही हैं। हादसे में इस्तेमाल हुई बीएमडब्ल्यू कार कहां है, इसको लेकर भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गौरतलब है कि आकांश सेन की चंडीगढ़ में शुक्रवार को मौत हो गई थी। चंडीगढ़ में वीरवार को सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनके सिर को कुचल दिया था। बीएमडब्ल्यू कार का टायर युवक के सिर पर से गुजरा था। जांच में सामने आया था कि उसे एक नहीं कई बार कुचलने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
इस घटना के बाद चालक फरार हो गया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में परिजनों ने आकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत दी है। आकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।