{"_id":"6ade62fb67c14356170f4599","slug":"mumbai-crime-branch-team-reaches-shahjahanpur-to-investigate-the-attack-on-tiger-shroff-shahjahanpur-news-c-4-bly1052-995619-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टाइगर श्राफ पर हमले की जांच के लिए शाहजहांपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टाइगर श्राफ पर हमले की जांच के लिए शाहजहांपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले की जांच में वहां की क्राइम ब्रांच तार जोड़ते हुए पुवायां तक पहुंच गई। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को मोहल्ला कुरगंजा के एक युवक को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की है। तीन अन्य युवकों की भी तलाश है। मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
रविवार को पहुंची टीम के सदस्य एक होटल में रुके हैं। टीम ने कुछ घरों में भी जाकर कुछ युवकों के बारे में जानकारी ली। मोहल्ला कुरगंजा के जिस युवक को थाने लाया गया है, वह हरियाणा के सोनीपत में बीस दिन रहा है। पुलिस उसका फोन जब्त कर उसका डाटा खंगाल रही है। युवक से कई घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन युवकों की तलाश में फिर दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। युवक की मां को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने एक मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस ने उसका डिब्बा मंगवाने के बाद यह भी जानकारी ली कि फोन कहां से खरीदा था।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तीन अन्य युवकों के साथ पुताई करने सोनीपत गया था, वह पांच दिन पहले ही घर लौटा है। मुंबई पुलिस टीम के एक सदस्य ने बताया कि वे एक मामले में जांच के लिए आए हैं। उन्होंने ज्यादा जानकारी देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
टाइगर श्राफ पर हमले में हरियाणा के सोनीपत के कुणाल और सुमित पकड़ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि शूटरों को सोनीपत के ही एक शख्स ने रकम दी थी। उसी शख्स के खाते से किसी तरह का जुड़ाव पुवांया निवासी इन युवकों का निकला है। हालांकि अब तक युवकों का आरोपियों या उनके मददगारों से कोई सीधा जुड़ाव पुष्ट नहीं हुआ है। टीम इन्हीं तथ्यों पर जांच कर रही है। वहीं एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि मुंबई पुलिस के आने की उन्हें जानकारी नहीं है।