प्रशांत विहार स्थित जापानी पार्क में मंगलवार को दो युवकों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों के छाती और पीठ पर भी चाकू से वार किए गए थे। दोनों रिश्ते के चचेरे भाई थे। बताया जा रहा है कि वेलेंटाइन-डे पर दोनों युवक जापानी पार्क में किसी लड़की से मिलने आए थेे।
वैलेंटाइन डे पर लड़की से मिलने गए दो भाइयों की चाकू से गोद-गोद कर हत्या, लाश के पास मिला लेडीज सैंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार में पिता आजाद सिंह, मां, एक भाई व बहन है। वहीं, अंकुश (20) भी परिवार के साथ शिव विहार में रहता था। दोनों ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। दोनों के पिता एमसीडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मंगलवार आशू और अंकुश परिजनों से बॉबी नामक युवक के साथ बेगमपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं पहुंचे।
दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया
रात करीब आठ बजे एक युवक ने खून से लथपथ दोनों के शव जापानी पार्क में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों के बीच 80-90 कदम की दूरी थी। ऐसा लग रहा था दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया था। दोनों युवकों के पास उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ मिले। वहीं, एक अन्य मोबाइल व लेडीज सैंडल भी घटनास्थल से बरामद हुए। दूसरा फोन बॉबी नामक पड़ोसी युवक का बताया जा रहा है। पार्क के बाहर पुलिस को एक बाइक भी खड़ी मिली है।
बाइक मोती नगर के पते पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने देर रात बॉबी व एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बॉबी की इलाके में मीट की दुकान है। सूत्रों के अनुसार दोनों युवक बॉबी की किसी महिला रिश्तेदार से मिलते थे। इसको बॉबी पसंद नहीं करता था। उसने दोनों को मना भी किया था। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों युवकों की हत्या प्रेम प्रसंग या किसी लड़की से मिलने-जुलने के कारण ही हुई है। अब दोनों को किसने और क्यों मारा फिलहाल पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।