फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, एक की मौत, दो गिरफ्तार

Sun, 15 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैना देवी (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैना देवी (बिलासपुर) Updated Sun, 15 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
gangster firing on punjab police in Naina Devi one Died Two Arrested

पंजाब से कार लूटकर हिमाचल में घुस आए बदमाश गिरोह के एक सदस्य की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में हुई वारदात में पंजाब पुलिस के एक डीएसपी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए बदमाश की पहचान सनी मसीह निवासी जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। बदमाशों पर पंजाब के सोहाना इलाके में कार के मालिक पर गोली चलाकर कार लूटने का मामला दर्ज है।

gangster firing on punjab police in Naina Devi one Died Two Arrested

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पांच बदमाशों ने खरड़ के पास गांव सोहाना से एक वरना कार (यूपी37एच-7272) को लूटा। बदमाशों ने कार मालिक पर पिस्टल से गोली दागी और कार में हिमाचल की तरफ आ गए। रास्ते में बदमाशों ने गाड़ी की प्लेट बदल कर पीबी10ईटी-7200 नंबर की प्लेट लगा ली। गोलीकांड और लूट को अंजाम देने के बाद संजू और वरुण नामक बदमाश बीच रास्ते में ही उतर गए। जबकि तीन अन्य बदमाश श्री नयना देवी के बस अड्डे के पास हिमगिरी धर्मशाला में रात करीब 2:30 बजे पहुंचे। तीनों ने यहां खाना खाया।

gangster firing on punjab police in Naina Devi one Died Two Arrested

पंजाब पुलिस की टीम इनका पीछा कर रही थी। जैसे ही तीनों खाना खाकर बाहर निकले तो पंजाब पुलिस की टीम ने बदमाशों को पूछताछ के लिए रोका। टीम में डीएसपी रमनदीप, सीआईए टीम के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोचन सिंह सहित 6 सदस्य शामिल थे। पुलिस टीम को अचानक पास देख एक बदमाश ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे डीएसपी और पुलिस का एक अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश सनी मसीह निवासी जिला गुरदासपुर को गोली लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
gangster firing on punjab police in Naina Devi one Died Two Arrested

आनन फानन घायल बदमाश को पुलिस आनंदपुर साहिब अस्पताल ले गई जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दो अन्य बदमाशों अमन प्रीत निवासी निवासी चमकौर साहिब रूप नगर और गोल्डी मसीह निवासी डेरा बाबा नानक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीआईजी कपिल शर्मा और एसपी बिलासपुर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे गए।

विज्ञापन
gangster firing on punjab police in Naina Devi one Died Two Arrested

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल जायजा लेकर छानबीन की। एसएसपी मोहली कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ सोहाना थाना में भादंसं की धारा 395 और 307 के तहत केस दर्ज है। पुलिस दल बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंचा था लेकिन एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed