फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP and ADM inspected the district jail.

Sant Kabir Nagar News: एसपी और एडीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Fri, 30 Oct 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP and ADM inspected the district jail.
संतकबीरनगर। जिला कारागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ ही बैरकों की सघन तलाशी ली। परिसर, मेस और कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान एसपी और एडीएम ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों की ओर से बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि कारागार के अंदर किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश नहीं करने पाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेल में होने वाली सभी गतिविधियों का संचालन निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी और एडीएम ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाने, नियमित निगरानी रखने तथा बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed