फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Young woman dies after being hit by a train

Raebareli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young woman dies after being hit by a train
लालगंज। उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड पर चक पंचम गांव के पास रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवती की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे हुई। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रायबरेली से लालगंज जा रही शटल ट्रेन की चपेट में युवती आ गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोककर जीआरपी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब चार बजे काला दुपट्टा ओढ़े एक युवती नंगे पैर रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रही थी। उसके पहनावे से ग्रामीणों ने उसके मुस्लिम बिरादरी का होने की आशंका जताई। ग्रामीणों को आशंका है कि हादसे में जान गंवाने वाली युवती वही हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ सुजीत राय ने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और थानों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed