फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of a labourer found hanging in his home

Deoria News: घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Body of a labourer found hanging in his home
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन खास गांव में शुक्रवार की सुबह एक मजदूर का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन के अनुसार, वह पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान था। घटना के समय पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रमेश प्रसाद (37) के रूप में हुई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां कुंती देवी मौजूद थीं। सुबह करीब छह बजे परिजन की नींद खुली तो रमेश का शव फंदे से लटका मिला। यह देख घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजन के अनुसार, रमेश लंबे समय से पारिवारिक कलह से जूझ रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी सीओ गौरव सिंह ने बताया कि युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।Ԅ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed