राजधानी शिमला शहर की लाइफलाईन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड की नींव फिर हिल गई है। सड़क में लिफ्ट के पास दरारें आ गई हैं। एक साल के भीतर इस सड़क में करीब 200 मीटर की दूरी में कई बार दरारें आ चुकी हैं।
शिमला सर्कुलर रोड पर फिर दरारें, ठप हो सकता है यातायात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक लापरवाही के कारण लगभग एक साल बाद फिर सर्कुलर रोड पर दरारें पड़ने से शहर में यातायात फिर थम गया है। निर्माणाधीन पार्किंग के पास दरारें आने से सड़क का डंगा कभी भी गिर सकता है। एहतियात के तौर पर फिलहाल आधी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है।
इसके अलावा बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। मंगलवार को करीब एक घंटे के लिए यातायात को वन वे भी करना पड़ा। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
कार्टरोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतार लिफ्ट से लेकर ओल्ड बस स्टैंड तक और दूसरी तरफ हिमलैंड तक पहुंच गई। ऑफिस ऑवर के दौरान वाहनों के जाम में फंसने और ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण लोगों को बसों से उतरकर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
शिमला लोक निर्माण विभाग डिवीजन एक के अधिशासी अभियंता आयुब चौधरी का कहना है कि सड़क किनारे पथ परिवहन निगम की वर्षा शालिका के भारी लोहे के वजन के कारण सड़क पर भार बढ़ गया, जिस कारण सड़क में दरारें आई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इससे सड़क को कोई खतरा नहीं है।