फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में ठप हो सकता है ट्रैफिक, सर्कुलर रोड पर और गहरी हुई दरारें

Thu, 31 Mar 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Mar 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
 cracks on shimla circular road, see live photos.
राजधानी शिमला की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास पड़ी दरार करीब तीन फुट गहरी हो गई है। जैसे जैसे दरार गहराती जा रही है, सर्कुलर रोड पर भी खतरा मंडराने लगा है। इस बीच सड़क के बीचों बीच नई दरारें भी पड़ गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास पड़ी दरार करीब तीन फुट गहरी हो गई है। जैसे जैसे दरार गहराती जा रही है, सर्कुलर रोड पर भी खतरा मंडराने लगा है। इस बीच सड़क के बीचों बीच नई दरारें भी पड़ गई हैं।

 cracks on shimla circular road, see live photos.
इन दरारों से रोड ढहने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। सर्कुलर रोड पर जान जोखिम में डालकर वाहनों की आवाजाही चल रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की ओर से तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद इस सड़क से होकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। - फोटो : अमर उजाला

इन दरारों से रोड ढहने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। सर्कुलर रोड पर जान जोखिम में डालकर वाहनों की आवाजाही चल रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की ओर से तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद इस सड़क से होकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

 cracks on shimla circular road, see live photos.
बावजूद इसके ओवरलोड मिनी प्राइवेट बसें क्षतिग्रस्त सड़क के पास से होकर ही चल रही हैं। सर्कुलर रोड सड़क की नींव पूरी तरह से हिल गई है। लिफ्ट के पास मंगलवार सुबह करीब एक फुट दरारें आ गई थीं जो बुधवार को करीब तीन फुट तक हो गईं। - फोटो : अमर उजाला

बावजूद इसके ओवरलोड मिनी प्राइवेट बसें क्षतिग्रस्त सड़क के पास से होकर ही चल रही हैं। सर्कुलर रोड सड़क की नींव पूरी तरह से हिल गई है। लिफ्ट के पास मंगलवार सुबह करीब एक फुट दरारें आ गई थीं जो बुधवार को करीब तीन फुट तक हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 cracks on shimla circular road, see live photos.
एक साल के भीतर इस सड़क में करीब 200 मीटर की लंबाई में कई बार दरारें आ चुकी है और डंगे भी बैठे हैं, जिससे बार बार यातायात प्रभावित हुआ है। सारी सरकार जहां बैठती है, वहीं इस तरह के हाल हैं तो प्रदेश की बाकी सड़कों का क्या हाल होगा। लोक निर्माण विभाग के सर्कल कार्यालय से मुख्य कार्यालय को जोड़ने वाली भी यही सड़क है। - फोटो : अमर उजाला

एक साल के भीतर इस सड़क में करीब 200 मीटर की लंबाई में कई बार दरारें आ चुकी है और डंगे भी बैठे हैं, जिससे बार बार यातायात प्रभावित हुआ है। सारी सरकार जहां बैठती है, वहीं इस तरह के हाल हैं तो प्रदेश की बाकी सड़कों का क्या हाल होगा। लोक निर्माण विभाग के सर्कल कार्यालय से मुख्य कार्यालय को जोड़ने वाली भी यही सड़क है।

विज्ञापन
 cracks on shimla circular road, see live photos.
दरारें पड़ने से टॉलैंड में भी रोजाना लंबा जाम लग रहा है। लोगों को पैदल ही गतंव्य स्‍थान पर पहुंचना पड़ रहा है। रोजाना लोनिवि विभाग के कई आला अधिकारी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। इस सड़क के बिलकुल साथ बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण भी हो रहा है। जानकारों के मुताबिक इसी बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के चलते इस सड़क के डंगे बार बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

दरारें पड़ने से टॉलैंड में भी रोजाना लंबा जाम लग रहा है। लोगों को पैदल ही गतंव्य स्‍थान पर पहुंचना पड़ रहा है। रोजाना लोनिवि विभाग के कई आला अधिकारी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। इस सड़क के  बिलकुल साथ बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण भी हो रहा है। जानकारों के मुताबिक  इसी बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के चलते इस सड़क के डंगे बार बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed