Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Coronavirus: himachal cabinet sub committee big decisions, Recommended to start inter district transport services
{"_id":"5ec53d5684e50a5e5633e93b","slug":"coronavirus-himachal-cabinet-sub-committee-big-decisions-recommended-to-start-inter-district-transport-services","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने की तैयारी, जानें कैबिनेट उपसमिति के बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने की तैयारी, जानें कैबिनेट उपसमिति के बड़े फैसले
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रक को सैनिटाइज करता कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई हिमाचल मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निवेश प्रमोशन बिल में खनन के अनापत्ति प्रमाण पत्र को शामिल करने और खनन की प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिए गए कि कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी निधि की निगरानी के लिए विभागाध्यक्ष और उप विभागाध्यक्ष के स्तर पर प्रशासनिक समिति गठित की जाए ताकि इस निधि का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। समिति ने स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर भी बल दिया। इस बैठक में उपसमिति के सदस्य शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए जिला के अंदर और एक से दूसरे जिले के लिए परिवहन सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया। कोरोना मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच उपसमिति ने अंतर जिला परिवहन सेवाएं शुरू करने की सिफारिश कर दी है। उपसमिति की सिफारिशों पर 23 मई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। ग्रामीण विकास विभाग ने समिति को अवगत करवाया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विकासात्मक गतिविधियां बहाल कर दी गई हैं। समिति ने निर्देश दिए कि पंचायतों के तहत चल रहे विकास कार्यों के लिए 80 प्रतिशत अदायगी की जाए ताकि मजदूरी निरंतर रूप से प्रदान होती रहे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
समिति ने सुझाव दिया कि स्वारघाट, नालागढ़ और डमटाल में स्वचालित अतिरिक्त भारी पुल निर्मित किए जाएंगे। आर्थिकी में सुधार के लिए समिति ने निर्देश दिए कि वन स्वीकृतियों की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए और वन स्वीकृति अधिनियम के तहत मामलों में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल खोलने पर नहीं बनी सहमति
प्रदेश में स्कूलों को खोलने को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सब कमेटी में पहली जून से स्कूल खोलने को लेकर आम सहमति नहीं बनी। विस्तृत चर्चा के बाद इस मामले को 23 मई को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक पर छोड़ दिया गया। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सुदृढ़ीकरण पर बल दिया गया क्योंकि यह विभाग शिक्षा क्षेत्र सहित अन्य विभागों को सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। वन एवं ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।