फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुन्नूर हादसा: शादी का जोड़ा पहन विवेक की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं पत्नी प्रियंका, बोलीं-मेरा फौजी अमर रहे

Sat, 11 Dec 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Dec 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Coonoor Helicopter crash: Wife attended cds Bipin Rawat pso Vivek's last journey wearing Suhagin's outfit, shouted slogans of 'Mera Fauji Amar Rahe
विवेक की पार्थिव देह पहुंचते ही ताबूत से लिपट गईं पत्नी। - फोटो : संवाद

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे के चौथे दिन शनिवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ पैरा कमांडो लांस नायक विवेक कुमार का राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विवेक की पत्नी प्रियंका कुमारी सुहागिन के जोड़े में श्मशानघाट तक पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका ने तिरंगे को छाती से लगाए रखा। श्मशानघाट पहुंचते ही प्रियंका ने लोगों से कहा कि वे चुप रहें ... मैं नारे लगाती हूं। प्रियंका ने यहां ... मेरा फौजी अमर रहे के नारे लगाए।



यह देख अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे विवेक का पार्थिव शरीर उनके घर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ठेहड़ू गांव कोसरी पहुंचाया गया। ताबूत देखते ही उनकी मां आशा कुमारी बेसुध हो गईं। पिता प्रीतम अपने बेटे को एक टक देखते रहे। पत्नी प्रियंका अपने पांच माह के बेटे को साथ लेकर ताबूत से लिपट गईं। 

Coonoor Helicopter crash: Wife attended cds Bipin Rawat pso Vivek's last journey wearing Suhagin's outfit, shouted slogans of 'Mera Fauji Amar Rahe
ताबूत देखते ही विवेक की पत्नी बेसुध हो गई। - फोटो : संवाद

विवेक का अंतिम संस्कार लंबागांव के कुंजेश्वर महादेव श्मशानघाट पर किया गया। उनके छोटे भाई सुमित कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनको सेना व पुलिस की ओर से तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान लोगों ने विवेक कुमार उर्फ कालू अमर रहे के नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि विवेक कुमार का जन्म वर्ष 1993 में हुआ था। वह वर्ष 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। 

Coonoor Helicopter crash: Wife attended cds Bipin Rawat pso Vivek's last journey wearing Suhagin's outfit, shouted slogans of 'Mera Fauji Amar Rahe
विवेक कुमार की माता। - फोटो : संवाद

मां की बात सुन हर किसी के निकले आंसू
 मुझे अपने बेटे पर गर्व है, मैंने अपना बेटा भारत माता को दिया है।  विवेक कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही बेसुध मां आशा के मुंह से दर्दभरी आवाज में यही शब्द निकल रहे थे। मैंने अपना बेटा भारत माता की गोदी में डाला है, लेकिन अब परिवार का गुजारा कौन करेगा, ऐसे शब्द मां कह रही थी। यह सुन वहां मौजूद हर शख्स के आंसू निकल आए। पति को खो देने वाली पत्नी ने कहा कि उसका सुहाग खो गया, उसके सारे अरमान खो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coonoor Helicopter crash: Wife attended cds Bipin Rawat pso Vivek's last journey wearing Suhagin's outfit, shouted slogans of 'Mera Fauji Amar Rahe
विवेक कुमार की पत्नी बेसुध हो गई। - फोटो : संवाद

सरकार मुझे नौकरी दे ते वह अपने बच्चे के लिए पति के लिए अरमान पूरे करूंगी और अपने परिवार का भी पाल सकूंगी। विवेक कुमार ही घर के इकलौते कमाने वाले थे उनकी कमाई से ही घर का सारा खर्च चल रहा था। अब इस घर की दो वक्त की रोटी चलाने वाला कोई नहीं है। उसका छोटा भाई भी कोई खास काम नहीं करता है। पिता बुजुर्ग हो चुके हैं। ऐसे में माता-पिता को भविष्य सताने लगी है।

 

विज्ञापन
Coonoor Helicopter crash: Wife attended cds Bipin Rawat pso Vivek's last journey wearing Suhagin's outfit, shouted slogans of 'Mera Fauji Amar Rahe
विवेक की पत्नी प्रियंका - फोटो : संवाद

विवेक कुमार के 2012 में सेना में भर्ती होते ही घरवालों ने राहत की सांस लेकर कहा था कि भगवान तेरा शुक्र है कि अब उन्हें रोजी रोटी की कोई चिंता नहीं रही। लेकिन माता आशा, पिता प्रीतम व पत्नी प्रियंका को यह मालूम नहीं था कि विवेक उन्हें मझदार में छोड़कर यूं चला जाएगा। लोगों का कहना था कि सरकार उसके छोटे भाई को नौकरी देे तो परिवार का गुजारा आराम से हो जाएगा।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed