{"_id":"598985574f1c1b7f198b479e","slug":"cm-virbhadra-singh-hounoured-sushma-verma-with-five-lakh-and-dsp-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस क्रिकेटर पर मेहरबान हुई सरकार, डीएसपी पद और पांच लाख दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस क्रिकेटर पर मेहरबान हुई सरकार, डीएसपी पद और पांच लाख दिए
Wed, 09 Aug 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हिस्सा रही क्रिकेटर सुषमा वर्मा पर हिमाचल सरकार आखिरकार मेहरबान हो ही गई। डीएसपी पद के साथ साथ सुषमा को पांच लाख का चैक दिया गया है। मंगलवार को सीएम वीरभद्र सिंह ने खुद सुषमा को ये तोहफे दिए।
2 of 5
सीएम के निजी आवास पर सीएम से मिलने पहुंची सुषमा का यहां भी जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सीएम ने उन्हें डीएसपी के पद के साथ साथ पांच लाख का चैक भी भेंट किया।
3 of 5
सुषमा यह सम्मान पाकर काफी खुश दिखी। सुषमा ने बताया कि बचपन से ही उनका पुलिस में सेवा करने का सपना था, जो अब पूरा हुआ है। कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में हार का बदला वर्ष 2018 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कभी सुषमा ने हिमाचल पुलिस में भर्ती होने का सपना देखा था। कांस्टेबल भर्ती के लिए दौड़ भी लगाई। लेकिन फिर इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाई थी। लेकिन आज उन्हें इसी महकमे में बड़ा पद मिल गया। सुषमा ने इस सम्मान के लिए सीएम का आभार जताया। कहा कि इससे प्रदेश की अन्य महिला खिलाड़ी भी बेहतर करने को प्रेरित होंगी। इस दौरान सुषमा के पिता भोपाल वर्मा, डीजीपी सोमेश गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
सुषमा शिमला सुन्नी तहसील के गढ़ेरी गांव की रहने वाली है। उसे बचपन से ही खेलों से लगाव था। समरहिल में हुए क्रिकेट ट्रायल ने एक वॉलीबॉल खिलाड़ी को क्रिकेट प्लेयर बना दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।