CM वीरभद्र के 20 बड़े फैसले, जानें किसे क्या मिला?
1. सरकार का पहला बड़ा तोहफा युवाओं के लिए हैं। हिमाचल में 433 फॉरेस्ट गार्ड समेत कुल 700 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें राजस्व के 8, नई तहसीलों के 45 पद भी शामिल हैं।
CM वीरभद्र के 20 बड़े फैसले, जानें किसे क्या मिला?
2. जुविनाइल जस्टिस बोर्ड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 24, वूमन एंड चाइल्ड डवलपमेंट विभाग में 30, निहारी में सीएचसी के 15 पद भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग और उपभोक्ता मामले विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 19 पदों और क्लर्क के खाली पड़े 19 पदों को भरा जाएगा।
CM वीरभद्र के 20 बड़े फैसले, जानें किसे क्या मिला?
3. आईजीएमसी शिमला में सीधी भर्ती से फोरेंसिक मेडिसन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद भरेगा। डेंटल कॉलेज शिमला में ओरल मेडिसन एंड रेडियोलॉजी विभाग में प्रवक्ता का एक पद सहायक प्रोफेसर के तौर पर स्तरोन्नत होगा।
CM वीरभद्र के 20 बड़े फैसले, जानें किसे क्या मिला?
4. हिमाचल में जल्द ही तीन रोपवे बनेंगे। ये रज्जू मार्ग धर्मशाला, चामुंडा और शिमला में बनाए जाएंगे। हर रोप-वे को बनाने का खर्च लगभग ढाई सौ करोड़ या इसके आसपास आएगा।
CM वीरभद्र के 20 बड़े फैसले, जानें किसे क्या मिला?
5. कैबिनेट ने प्रदेश में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को भी मंजूरी दी है। सरकार ने फैसला लिया है कि कि हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के लिए बैंच का गठन किया जाएगा। इसका अधिकार क्षेत्र पूरे प्रदेश में होगा। शिमला के अलावा मंडी और धर्मशाला में भी इसके बैंच होंगे।