फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादल फटने ने यहां आई बाढ़, बीड़ बिलिंग में फंसे रहे 150 पर्यटक

Tue, 03 Jul 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलचान/धर्मशाला/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलचान/धर्मशाला/शिमला Updated Tue, 03 Jul 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
cloud brust in manali kullu himachal pradesh

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान हुआ है। पर्यटन नगरी मनाली से सटी पलचान पंचायत के अंजनी महादेव क्षेत्र में रविवार रात को डेढ़ बजे बादल फटने से निचले इलाके में भारी नुकसान  हुआ है। पहाड़ पर बादल फटने से पागलनाला में बाढ़ आ गई। इससे रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। पानी और मलबा पुल के ऊपर से गुजरा। गोशाल गांव में  अस्थायी पुलिया बह गई। आईपीएच की पेयजल योजना को नुकसान हुआ है।

cloud brust in manali kullu himachal pradesh

कुछ मशीनरी भी बह गई। आर्मी कैंप की पेयजल लाइन टूट गई। पागलनाला का पानी ब्यास में मिलने से नदी में उफान आ गया। ब्यास ने कई जगह रुख बदल लिया। खंभे ध्वस्त होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। डर के मारे रात भर लोग घरों से बाहर रहे।

cloud brust in manali kullu himachal pradesh

चेतावनी के बीच रविवार रात से हिमाचल के कई क्षेत्रों में मुसलाधार बारिश का दौर जारी है। विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग स्थल कांगड़ा के बीड़ बिलिंग में रविवार रात को भूस्खलन होने से करीब 150 पर्यटक फंस गए। उन्हें रात करीब तीन बजे स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने सुरक्षित निकाला। दुर्गम रास्ते में फंसी करीब 20 गाड़ियों को सोमवार सुबह निकाला गया। चंबा   के रजेरा में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ से पावर ग्रिड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
cloud brust in manali kullu himachal pradesh

प्रदेश भर में चंबा- भरमौर, धर्मशाला-कांगड़ा एनएच समेत छोटी-बड़ी करीब 100 सड़के अवरुद्ध हो गई हैं। राजधानी शिमला में दर्जनों पेड़ गिरने से कई मार्ग अवरुद्ध रहे। कई जगह घरों में मलबा घुस गया। गगरेट में पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। भारी बारिश को देखते हुए छह जिलों में प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
cloud brust in manali kullu himachal pradesh

भारी बारिश से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को इनके नजदीक न जाने की चेतावनी जारी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed