शिमला के सुन्नी के नजदीक बादल फटने के बाद पानी में बहे पांच लोगों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। बाढ़ में बही गाड़ी का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया गया है। अब प्रशासन ने लापता लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है।
बादल फटने से बहे लोगों की तलाश जारी, मलबे में मिली गाड़ी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल फटने से पूरा क्षेत्र तबाह हो गया है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि रविवार को सुन्नी क्षेत्र के चेवड़ी गांव में बादल फटने से लापता पांच लोगों की तलाश की जा जारी है। इस कार्य में तेजी लाने को 7वीं बटालियन एनडीआरएफ भटिंडा की टीम बुलाई गई है।
अभी पुलिस, अग्निशमन और होमगार्ड और अन्य विभाग राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। लापता लोगों के संबंधियों एवं रिश्तेदारों को भी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। आपदा में लापता लोग नवांशहर के हैं। जिला प्रशासन शिमला नवांशहर प्रशासन से संपर्क में है।
सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आपदा से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन ने राहत राशि प्रदान की है। बताया कि प्रभावित हरी राम, पुत्र ज्वालादास, निवासी चेवड़ी का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, उन्हें 25 हजार रुपये की राहत दी गई है। चेवड़ी गांव के ही नंद लाल, पुत्र तुलसीराम को 20 हजार रुपये की राहत दी है।
दिनेश पुत्र निम्मा राम की गौशाला भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। उन्हें 10 हजार रुपये राशि दी है। भगतराम पुत्र हुकनिया राम के घर को पानी आने से नुकसान हुआ था, उन्हें पांच हजार रुपये की राहत दी है।