फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OPS Himachal: मुख्यमंत्री कार्यालय ओपीएस देने के लिए बेकरार, वित्त विभाग नहीं तैयार, जानें पूरा मामला

Wed, 25 Jan 2023 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 11:25 AM IST
सार

वित्त विभाग ने पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करने के कार्यालय आदेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन इसके लिए नियमों को तैयार करने के लिए वित्त विभाग को माथापच्ची करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Chief Minister's office desperate to give OPS, the Finance Department is not yet ready
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करने के कार्यालय आदेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन इसके लिए नियमों को तैयार करने के लिए वित्त विभाग को माथापच्ची करनी पड़ रही है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं कि प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर दिया गया है, वहीं वित्त विभाग के स्तर पर पेंशन को ओपीएस की तर्ज पर देने के लिए अभी पूरी तैयारी नहीं है।



 करीब एक हफ्ते बाद यानी 1 फरवरी को पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशनरों को पुरानी पेंशन दी जा सकेगी या नहीं, इस बारे में अभी असमंजस की स्थिति है। मुख्यमंत्री कार्यालय इस संबंध में वित्त विभाग पर पूरी तरह से दबाव बनाए हुए है कि किसी भी सूरत में इस योजना की नियमावली जल्दी सामने लाई जाए। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जिन 10 गारंटियों को देने की बात कर सत्ता में आई है, उनमें से ओल्ड पेंशन स्कीम पहली गारंटी है।

Chief Minister's office desperate to give OPS, the Finance Department is not yet ready
एनपीएस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने घोषणा की थी कि इसे पहली ही कैबिनेट बैठक से लागू कर दिया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक के दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रेस वार्ता करके घोषणा की कि इस स्कीम को लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसे कैबिनेट बैठक वाले दिन से ही लागू कर दिया गया है।


 
Chief Minister's office desperate to give OPS, the Finance Department is not yet ready
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

उस वक्त से लेकर वित्त विभाग के अधिकारी रात-दिन इस संबंध में पुरानी पेंशन स्कीम की नियमावली को तैयार करने में जुटे हुए हैं, लेकिन इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।  सूत्रों का कहना है कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री कार्यालय का दबाव है कि इसे लागू किया जाए, वहीं दूसरी ओर से संबंधित नियमों को बनाने में कोई चूक न हो जाए। इस बारे में वित्त विभाग के अधिकारी खूब मंथन कर रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister's office desperate to give OPS, the Finance Department is not yet ready
सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों वे देर रात तक अपने सचिवालय में काम में लगे हैं। इसके लिए अन्य राज्यों विशेषकर छत्तीसगढ़ सरकार में लागू की गई ओल्ड पेंशन स्कीम का विशेष रूप से अध्ययन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले दिनों इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना को भी पलट-पलट कर पढ़ा जा रहा है।


 
विज्ञापन
Chief Minister's office desperate to give OPS, the Finance Department is not yet ready
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने इस बात को स्पष्ट किया था कि हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए छत्तीसगढ़ को आधार बनाया जा रहा है, लेकिन प्रदेश का अपना मॉडल होगा। अपना मॉडल क्या होगा, अभी तक इस बारे में अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है, वहां पर कर्मचारियों से अंडरटेकिंग लेने के बाद ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई है। वहां के कर्मचारियों को पीएफआरडीए में फंसा पैसा भी खुद वापस लाना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed