{"_id":"5a312c3f4f1c1b86698c1521","slug":"cashless-transaction-charges-cheating-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैशलेस ट्रांजेक्शन के नाम पर आपको लग रहा चूना, यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस ट्रांजेक्शन के नाम पर आपको लग रहा चूना, यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए ये खबर
Thu, 14 Dec 2017 10:24 AM IST
खेमराज शर्मा/अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैशलेस ट्रांजेक्शन के नाम पर आपको चूना लगाया जा रहा है। अगर यकीन नहीं है तो ये खबर पढ़ने के बाद पक्का हो जाएगा।कई दुकानदारों ने कैशलेस ट्रांजेक्शन को लूट-खसोट का जरिया बना लिया है। दुकानों में ग्राहक कैश की जगह कार्ड स्वैप करने के लिए देता है तो...
2 of 7
दुकानदार उससे बैंक के नाम पर दो फीसदी ज्यादा पैसे वसूल कर लेता है। बैंक के अधिकारी कहते हैं कि दुकानदार ग्राहकों की सुविधा के लिए स्वाइप मशीनें लगाता है। ऐसे में ग्राहक से ज्यादा वसूली करना गैरकानूनी है। नोटबंदी के बाद लोग सामान खरीदने जाते हैं तो कार्ड से दुकानदार को पेमेंट देना उचित समझते हैं।
3 of 7
लेकिन इसके बदले में दुकानदार कहते हैं कि एक्चुअल अमाउंट पर आपको दो फीसदी अतिरिक्त देना पड़ेगा। स्थानीय कमल, नवल, अजय, सारिका आदि ने बताया कि वे ज्यादातर कैशलेस ट्रांजेक्शन पर विश्वास रखते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें दो फीसदी अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बैंकिंग के जानकार बताते हैं कि स्वाइप मशीनें दुकानदार ग्राहकों की सुविधा के लिए लगाता है ताकि उसके पास ग्राहक ज्यादा आ सकें। जिस बैंक की मशीन दुकान में लगी होती है, उस बैंक और दुकानदार के बीच समझौता होता है। इसमें ग्राहक से कार्ड स्वैप करने की बदौलत कोई चार्ज वसूल न करने के बारे में लिखा होता है। लेकिन दुकानदार बैंक के नाम पर ग्राहकों से इसकी वसूली करते हैं। इससे लोग कैशलेस को छोड़ मजबूरी में नकद लेनदेन करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक केके जसवाल का कहना है कि कार्ड स्वैप पर ग्राहक से दुकानदार कोई भी शुल्क नहीं ले सकता। अगर ऐसा कोई दुकानदार करता है तो इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम से की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।