{"_id":"5dadce578ebc3e0159665ee7","slug":"by-election-elderly-and-divyang-voter-reached-polling-station-on-palanquin-and-a-wheelchair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोई पालकी और व्हील चेयर तो किसी को पीठ पर उठाकर पहुंचाया मतदान केंद्र, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई पालकी और व्हील चेयर तो किसी को पीठ पर उठाकर पहुंचाया मतदान केंद्र, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां/राजगढ़। (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकतंत्र के महायज्ञ में पूर्णाहुति डालने के लिए किसी को पालकी तो किसी को कंधे पर उठाकर पोलिंग बूथ तक लाया गया। बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथों पर पहुंचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधानसभा उपचुनाव के चलते धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ।
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखा। वहीं, पहली बार वोट डालने वाले युवा भी काफी उत्साहित दिखे। प्रत्याशियों के बूथों पर दिन भर गहमागहमी रही। नेता भी दिन भर पल-पल का अपडेट लेते रहे। मुश्किलों और बाधाओं की परवाह किए बगैर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा तो किसी को पीठ पर उठाकर पहुंचाया गया।
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग मतदाता नरेश को निर्वाचन विभाग ने फूलों से सुसज्जित पालकी में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। कई दिव्यांग व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचे। पच्छाद में 70 से लेकर 102 वर्ष तक की आयु के बुजुर्गों ने मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत दीदग गांव के दिव्यांग मतदाता नरेश कुमार ने राजगढ़ में मतदान किया। निर्वाचन विभाग की टीम ने उसे फूलों से सुसज्जित पालकी में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। उन्हें बाकायदा हार पहनाए गए।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 102 वर्षीय रूकमी देवी ने दीदग पोलिंग स्टेशन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने बेटे का सहारा लेकर वह स्वयं मतदान केंद्र पहुंचीं। रूकमी ने बताया कि मतदान कर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।