फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था धंधा, दो महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Brothel Racket Busted In Nagrota Bagwan Kangra Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ा है। इसमें एक महिला पर देह व्यापार के धंधे में एजेंट का काम करने के आरोप हैं, जबकि अन्य 35 वर्षीय महिला नेपाली मूल की बताई गई है।

Brothel Racket Busted In Nagrota Bagwan Kangra Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

एजेंट के रूप में काम करने वाली महिला नगरोटा बगवां के पठियार में एक किराये के मकान में रहती है। पुलिस ने नाटकीय तरीके से दो व्यक्तियों को ग्राहक के रूप में भेजा। इस दौरान दोनों व्यक्तियों और महिला के बीच में डील हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को पकड़ा।

Brothel Racket Busted In Nagrota Bagwan Kangra Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brothel Racket Busted In Nagrota Bagwan Kangra Himachal Pradesh

ऐसे हुई डील- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला के पास भेजा। इस दौरान दोनों व्यक्तियों की एजेंट के साथ डील हो गई। डील के बाद एक व्यक्ति नेपाली मूल की महिला के साथ अंदर चला गया, जबकि दूसरा एजेंट के साथ बाहर बैठ गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दस्तक देकर एजेंट महिला समेत कमरे के अंदर नकली ग्राहक के साथ नेपाली मूल की महिला को पकड़ लिया।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला घर में चला रहा थी वेश्यावृत्ति का धंधा, दो युवतियों को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
Brothel Racket Busted In Nagrota Bagwan Kangra Himachal Pradesh

छापामारी के दौरान पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम के साथ महिला थाना धर्मशाला के प्रभारी चिंत राम, नगरोटा बगवां थाना के एएसआई अशोक राणा, एएसआई लीलाधर, मुख्य आरक्षी पूजा देवी और विनोद कुमार, आरक्षी रमता देवी, आशा कुमारी, गौरव और तृप्ता देवी आदि शामिल रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed