{"_id":"a18bc42a3ae6bdf916a237b505393001","slug":"bjp-walk-out-on-first-day-of-himachal-vidhan-sabha-winter-session","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: शीत सत्र के पहले दिन ही हंगामा, भाजपा का वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: शीत सत्र के पहले दिन ही हंगामा, भाजपा का वाकआउट
Mon, 30 Nov 2015 11:35 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
PICS: शीत सत्र के पहले दिन ही हंगामा, भाजपा का वाकआउट
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र का पहले ही दिन जमकर हंगामा हुआ। सत्र शुरू होने पर शोकोद्गार के बाद महज 25 मिनट तक ही सदन की कार्यवाही चली। स्पीकर के प्रश्नकाल की घोषणा करते ही विपक्ष मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मामले में पहले चर्चा पर अड़ गया। विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल से आग्रह किया कि वीरभद्र मामले में चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने को नोटिस दिया गया है। इसे स्वीकार कर सदन में चर्चा की जाए। रिपोर्ट: सुरेश शांडिल्य, तपोवन (धर्मशाला)
PICS: शीत सत्र के पहले दिन ही हंगामा, भाजपा का वाकआउट
2 of 12
स्पीकर ने कहा कि सब जुडिस मामलों पर चर्चा नहीं की जा सकती है। इस पर भाजपा विधायकों ने सदन के भीतर खूब हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर गए। धर्मशाला के तपोवन में सोमवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र दोपहर दो बजे आरंभ हुआ। सत्र शुरू होते ही स्पीकर बुटेल ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से और नियमानुसार सदन की कार्यवाही चलने दें। इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व विधायक लज्जा राम के देहांत पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
PICS: शीत सत्र के पहले दिन ही हंगामा, भाजपा का वाकआउट
3 of 12
इस पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल सहित कुल तेरह सदस्यों ने अपने विचार रखे। करीब 45 मिनट तक शोकोद्गार के बाद जैसे ही स्पीकर ने प्रश्नकाल की घोषणा की, भाजपा विधायक डा राजीव बिंदल ने खडे़ होकर कहा कि काम रोको प्रस्ताव के नोटिस दिए गए हैं। सिटिंग सीएम के खिलाफ सीबीआई और ईडी में मामले दर्ज हुए हैं। विपक्ष इस पर चर्चा चाहता है। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने भी स्पीकर को इस नोटिस पर गौर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: शीत सत्र के पहले दिन ही हंगामा, भाजपा का वाकआउट
4 of 12
स्पीकर बुटेल ने कहा कि इस पर चर्चा नहीं हो सकती है। मामला कोर्ट में है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि ईडी का मामला कोर्ट में नहीं है। रणधीर शर्मा, सुरेश भारद्वाज और रविंद्र सिंह रवि इस मामले पर चर्चा के लिए अडे़ रहे। हालांकि, इस बीच नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल चुप्पी साधे रहे। सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने नियमों की पुस्तिका लहराते हुए कहा कि मामला सबजुडिस है, चर्चा नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
PICS: शीत सत्र के पहले दिन ही हंगामा, भाजपा का वाकआउट
5 of 12
इसी बीच, विपक्ष के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। शोर-शराबे के बीच प्रश्नकाल भी शुरू हो गया। करीब 3.10 पर भाजपा विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। सदन की कार्यवाही कुछ देर तक बिना विपक्ष के ही चलती रही। 3.15 से पहले ही सदन को मंगलवार के लिए स्थगित कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।