{"_id":"ebdaec68d2f7b084a58e95c4657b238a","slug":"dirty-water-supplied-in-shimla-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हद, पीने के लिए दे रहे ऐसा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की हद, पीने के लिए दे रहे ऐसा गंदा पानी
Mon, 30 Nov 2015 11:32 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही की हद, पीने के लिए दे रहे ऐसा गंदा पानी
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या यही सरकारी सिस्टम है? प्रदेश की राजधानी में वीवीआईपी का खास ख्याल और आम जनता बेहाल। प्रदेश के सबसे बड़े महकमों में शामिल आईपीएच लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। पूरा सरकारी तंत्र यहां बैठता है। शिमला से सटे ढली और चैड़ी पंचायत के लोग इस सिस्टम के आगे बेबस हैं। यहां के लोगों को जिस टैंक से पानी की सप्लाई की जा रही है, उसमें आईजीएमसी के नाले की गंदगी घुल रही है।
लापरवाही की हद, पीने के लिए दे रहे ऐसा गंदा पानी
2 of 7
शिमला में आईपीएच कैसे लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है... इसकी हद तो देखिये। यहां आईजीएमसी के नाले में बहने वाली गंदगी पेयजल के साथ लोगों के नल तक पहुंच रही है। हजारों लोग आईपीएच की इस लापरवाही का शिकार हो रहे हैं।
लापरवाही की हद, पीने के लिए दे रहे ऐसा गंदा पानी
3 of 7
पेयजल शिमला शहर के साथ लगती ढली और चैड़ी पंचायत के करीब आधा
दर्जन गांवों को सप्लाई किया जा रहा है। हैरत इस बात की है कि विभाग इस सब
से बेखबर है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद रविवार को ‘अमर उजाला’ की टीम
मौके पर पहुंची तो हालत से बद से बद्तर नजर आए। आईपीएच के आला अफसरों को
अवगत करवाया गया तो उन्होंने इस तरह की किसी भी जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही की हद, पीने के लिए दे रहे ऐसा गंदा पानी
4 of 7
हालांकि,
अफसरों ने सोमवार को कार्रवाई के साथ पानी के सैंपल भरने की बात कही है।
मशोबरा खंड की चैड़ी और ढली पंचायतों के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग गंदा
पानी पीने को मजबूर हैं। इनके पास पानी के इस सोर्स के अलावा दूसरा कोई
साधन नहीं है। मजबूरी में मटमैला पानी ही पीना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग
लोगों को पीने के लिए गंदे पानी की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
लापरवाही की हद, पीने के लिए दे रहे ऐसा गंदा पानी
5 of 7
आईपीएच विभाग के कर्मियों की लापरवाही की तब हद हो गई, जब मौके पर
साफ पानी होने के बावजूद विभाग लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति कर रहा है।
टीम ने देखा की जिस नाले से पानी की आपूर्ति हो रही है, ठीक उसी के सामने
करीब 15 मीटर पर भरपूर मात्रा में पीने के लिए साफ पानी का सोर्स है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।