फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यहां आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, उड़ीं छतें, पोल गिरे और बिजली हुई गुल

Sat, 31 Mar 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर Updated Sat, 31 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
big loss to property due to Storm at shimla rampur
रामपुर उपमंडल में  शाम को आए आंधी-तूफान ने खूब कहर बरपाया है। कई घरों और गौशालाओं की छतें उड़ गई हैं वहीं बिजली बोर्ड के खंभे गिरने से क्षेत्र में अंधेरा पसर गया है। 
big loss to property due to Storm at shimla rampur
करीब आधा घंटा तक चले आंधी-तूफान ने लोगों का खासा नुकसान कर दिया है। बिजली बोर्ड के करीब 25 से 30 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसी कारण क्षेत्र में बिजली गुल है। 
big loss to property due to Storm at shimla rampur
बिजली बहाल करने के लिए पांच दर्जन कर्मचारी जुट गए हैं। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।वीरवार शाम को क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
big loss to property due to Storm at shimla rampur
रामपुर उपमंडल की भड़ावली, किन्नू और अन्य पंचायतों में तूफान से घरों और गौशालाओं की छतें उड़ गई हैं। भड़ावली पंचायत के कमलाऊ गांव के जीवन चौहान, केहर सिंह, कुशल राणा, लता देवी और जिया लाल के घर और गौशालाओं की छतें उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 
विज्ञापन
big loss to property due to Storm at shimla rampur
कुमसू गांव के गुरदेव मेहता और राजपुरा गांव के जवाहर कायथ भी आंधी-तूफान से प्रभावित हुए हैं। किन्नू पंचायत में धर्म सिंह के घर की छत और मोहन लाल की रसोई की छत तूफान से उड़ गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed