फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bdo took classes in govt school on holiday at hamirpur himachal

छुट्टी के दिन स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं ये अफसर, बेटा भी सरकारी स्कूल में दाखिल

Wed, 28 Nov 2018 11:49 AM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
bdo took classes in govt school on holiday at hamirpur himachal

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के टौणीदेवी के खंड विकास अधिकारी यशपाल छुट्टी वाले दिन सरकारी स्कूलों के बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की शिक्षा दे रहे हैं। वे छुट्टी वाले दिन इच्छुक बच्चों को स्कूल बुलाकर उन्हें उचित शब्दों का ज्ञान, उनका प्रयोग, देशहित और देश विकास के कार्य के साथ अच्छा नागरिक बनने के टिप्स दे रहे हैं।

विज्ञापन

बच्चे इस कक्षा को ज्ञान की कक्षा कहते हैं। अभिभावक भी बच्चों को खुशी-खुशी स्कूल भेजकर उन्हें अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बीडीओ अपने बेटे को भी सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। वे लोगों को भी अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के इस जज्बे की क्षेत्र में हर कोई सराहना कर रहा है। बीडीओ यशपाल बमसन विकास खंड में अपने काम के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चों की भी ज्ञान की कक्षा लेना एक अनोखी शुरुआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

bdo took classes in govt school on holiday at hamirpur himachal

कार्यदिवस के दौरान वे बतौर खंड विकास अधिकारी कार्य करते हैं, लेकिन रविवार या अन्य छुट्टी वाले दिन वे बच्चों के लिए शिक्षक बन जाते हैं। वे राजकीय प्राइमरी स्कूल घलूं में बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं।

उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने, आपसी भाईचारे, एक दूसरे की सहायता करने की सीख दे रहे हैं। वे उन्हीं बच्चों को इस कक्षा के लिए बुलाते हैं, जो बच्चे या उनके अभिभावक इसके लिए इच्छुक हों।

बीडीओ यशपाल का कहना है कि वे अपने बेटे को भी सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। वे छुट्टी वाले दिन सरकारी स्कूल के बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की सीख दे रहे हैं, ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी कम न समझा जाए और वे आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed