जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर स्थित भगवान हनुमाजी की मूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है। 108 फुट मूर्ति अमिताभ बच्चन के हनुमान भक्त दामाद ने बनवाई थी। देखिए तस्वीरें..
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
बर्फबारी के बाद जाखू में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर चार साल पहले बनाई गई 108 फीट ऊंची मूर्ति पर भी पड़ने लगा है। समुद्र तल से करीब 8500 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई हनुमान की मूर्ति में दरारें पड़ गई हैं।
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और उनके पति निखिल नंदा हनुमान जी के भक्त हैं। इसलिए उन्होंने यहां 108 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवाया लेकिन मूर्ति की मेंटेनेस न होने के कारण आज इसमें दरारें आ गई हैं। इससे खतरा है कि कहीं आते जाते लोगों पर यह मूर्ति गिर गई तो जानमाल का काफी नुकसान हो सकता है।
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
जाखू मंदिर के पीछे यह मान्यता है कि जब रावण के साथ युद्व में लक्ष्मण घायल हो गए थे तो उन्होंने संजीवनी बूटी की जरूरत पड़ी थी। हनुमान यहीं से होकर संजीवनी बूटी लाने हिमालय पर्वत पर गए थे। यहां रूककर उन्होंने कुछ देर आराम किया था।
जाखू चोटी पर विराजमान हनुमान की मूर्ति को खतरा
हनुमान की मूर्ति पर बैठ कर पक्षी और बंदर इसे क्षतिग्रस्त न कर पाएं इसके लिए मूर्ति पर दो बर्ड चेजर मशीनें लगाई गई थीं, जो अब काम नहीं कर रही हैं। बंदरों और पक्षियों के मूर्ति पर बैठने के कारण इसे नुकसान हो रहा है।