फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटकों संग शिमला के लोगों में दिखा रक्तदान का जोश

Wed, 15 Jun 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Jun 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
amar ujala blood donation camp at ridge shimla
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। कैंप में कॉलेज, यूनिवर्सिटी और बाहरी राज्यों से शिमला घूमने आए पर्यटकों ने रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का संदेश लोगों को दिया।

amar ujala blood donation camp at ridge shimla
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे हुआ। शिविर में कुल 54 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में ब्लड बैक के विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल कौशल और ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में सहयोग दिया। ‘अमर उजाला’ की ओर से युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

amar ujala blood donation camp at ridge shimla
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला

शिविर में पहुंची पूनम को रक्तदान नहीं कर पाने का मलाल रहा। वजन कम होने के कारण डॉक्टरों ने इन्हें रक्तदान करने से मना कर दिया। पूनम ने बताया कि उन्हें रक्तदान नहीं कर पाने का मलाल है। हालांकि, पूनम को डॉक्टरों ने एक माह बाद रक्तदान करने को कहा है। इससे खुश पूनम ने कहा कि अगले ब्लड कैंप में आकर रक्तदान करेंगी। पूनम ने कहा कि वह बास्केटबॉल और हैंडबॉल की खिलाड़ी हैं। उन्हें खेल से बहुत प्यार है। आगे जाकर वह देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala blood donation camp at ridge shimla
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला

इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनो  हेमाटोलोजी हिमाचल चैप्टर (आईएसबीटीआई) ने अध्यक्ष डॉ. एमएल कौशल ने अमर उजाला के साथ मिलकर रक्तदान शिविर में सहयोग किया। आईएसबीटीआई हिमाचल चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ. रॉय, जनरल सेक्रेटरी डॉ. संदीप मल्होत्रा और कोषाध्यक्ष डॉ. निशी जसवाल इस दौरान मौजूद रहे। ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल कौशल, स्टाफ नर्स प्रतिमा ठाकुर, काउंसलर ईश्वरी चंदेल, डॉ. कंचन और लैब असिस्टेंट रोहित कुमार ने शिविर में सहयोग दिया।

विज्ञापन
amar ujala blood donation camp at ridge shimla
ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला

संजौली में रहने वाले विजय ने शिविर में सबसे पहले रक्तदान किया। अमर उजाला के शिविर में  रक्तदान करने की खुशी का ठिकाना नही था। उन्होंने आज पांचवीं बार रक्तदान किया है। सुंदरनगर के जसवंत ने कहा कि परिवार के साथ शिमला घूमने आया था। कुछ समय पहले कैल्शियम की कमी थी। लेकिन अब वह पूरी हो गई है। पहली बार रक्तदान करने से काफी तरोताजा महसूस हो रहा है। शिमला के कैलाश चौहान का ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप काफी रेयर ब्लड ग्रुप है। छह माह पहले किसी कैंसर मरीज को यह ब्लड ग्रुप चाहिए था, इसलिए उस समय रक्तदान किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed